scriptकल मकर संक्रांति पर गलती से भी न करें ये काम, आ सकता है बड़ा संकट | makar sankranti 2018 pooja vidhi shubh muhurat | Patrika News

कल मकर संक्रांति पर गलती से भी न करें ये काम, आ सकता है बड़ा संकट

locationइंदौरPublished: Jan 13, 2018 04:10:26 pm

इस दिन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना बड़े नुकसान भी हो सकते हैं …

makar sankranti 2018 pooja vidhi shubh muhurat
इंदौर. कल मकर संक्रांति है और देशभर में आज से ही इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इंदौर की प्रख्यात ज्योतिषी मोनिका बक्षी ने पत्रिका से विशेष बातचीत में बताया कि इस दिन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना बड़े नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन हमें कौन कौन से काम करने से बचना चाहिए।
indore
1. महिलाओं को मकर संक्रांति के दिन बाल नहीं धोना चाहिए। पुण्यकाल में दांत भी नहीं मांजने चाहिए। इस दिन घर के अंदर या बाहर किसी पेड़ की कटाई-छंटाई भी नहीं करनी चाहिए। अगर सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो संध्या काल में अन्न का सेवन न करें।
2. मकर संक्रांति के दिन आप किसी भी तरह का नशा नहीं करें। शराब, सिगरेट, गुटका आदि जैसे सेवन से आपको बचना चाहिए। इस दिन मसालेदार भोजन का सेवन नही करना चाहिए। इस दिन तिल, मूंग दाल की खिचड़ी इत्यादि का सेवन करना चाहिए और इन सब चीजों का यथाशक्ति दान करना चाहिए।
3. गाय या भैंस का दूध नहीं दुहना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन अगर कोई भी आपके घर पर भिखारी, साधु या बुजुर्ग आए तो उसे खाली हाथ ना लौटा दें। अपनी सामथ्र्य के अनुसार कुछ ना कुछ दान अवश्य करें।
4. इस दिन भूलकर भी लहसुन, प्याज और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन फसल काटने के काम को टाल देना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन अपनी वाणी पर संयम रखें और गुस्सा ना करें। किसी को बुरे बोल ना बोले सबके साथ मधुरता का व्यवहार करें।
पूरे दिन रहेगा पुण्यकाल

मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी को ही मनाया जाएगा। पूरे दिन पुण्यकाल रहेगा। मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होंगे। ज्योतिर्विद् पंं. रामचंद्र शर्मा ने बताया, सूर्य 14 जनवरी को दोपहर 1.45 बजे बृहस्पति की धनु राशि छोड़कर शनि की मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति हाथ में खप्पर लेकर, काले वस्त्र धारण कर भैंसा पर सवार होकर आएगी। उपवाहन ऊंट रहेगा। मकर संक्रांति पर रविवार के साथ त्रयोदशी तिथि, प्रदोष, सर्वाथसिद्धि योग , गुरु व मंगल तुला राशि में पारिजात योग बना रहे हैं। देवताओं का प्रभावकाल भी प्रारंभ होगा। इस दिन तिल से स्नान, हवन, दान व भक्षण का महत्व है। इसके साथ मलमास भी समाप्त होगा।
पतंगबाजी और गिल्ली -डंडा की धूम
मकर संक्रांति पर शहर में अनेक आयोजन होंगे। छतों पर जहां पतंगबाजी होगी, वहीं महिलाएं गिल्ली-डंडा खेलेंगी। तिल-गुड़ के लड़्डू खाने को मिलेंगे।

अखंड परमधाम : अखंड परमधाम आश्रम खंडवा रोड में कृष्ण मंदिर के द्वितीय स्थापना दिवस पर रविवार को मकर संक्रांति, अन्नकूट महोत्सव महामंडलेश्वर परमानंद गिरि के सान्निध्य, स्वामी ज्योतिर्मयानंद की उपस्थिति में प्रात: 9 बजे से होगा। 10.30 से 12 बजे तक गीता पर प्रवचन, 12 बजे महाआरती व छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे।
अग्रवाल संगठन : अग्रवाल संगठन पीपल्याहाना की मेजबानी में रविवार को पीपल्याहाना तालाब के पास स्नेह मिलन समारोह दोपहर 12 बजे से होगा। अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल व मंत्री महेश अग्रवाल ने बताया, पहली बार तिल-गुड़ के व्यंजनों सहित स्नेह भोज की व्यवस्था की गई है।
माहेश्वरी रॉयल्स : माहेश्वरी रॉयल्स के अध्यक्ष विनोद नीता राठी व सचिव चेतन ज्योति नागोरी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शपथविधि शाम 6 बजे सेवन स्टेप गार्डन पर होगी। वरिष्ठजन के लिए पतंग, सितोलिया व गिल्ली-डंडा उत्सव भी आयोजित होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो