scriptआशिक के साथ कमरे में बीवी को देख भडक़ा पति, चाकू उठाया और कर दी हत्या | man killed his wife's lover | Patrika News

आशिक के साथ कमरे में बीवी को देख भडक़ा पति, चाकू उठाया और कर दी हत्या

locationइंदौरPublished: May 30, 2019 12:38:51 pm

Submitted by:

Manish Yadav

पत्नी पर भी किया हमला, एमवाय अस्पताल में चल रहा इलाज
 

crime

बस की छत से सामान उतार रहा युवक हाईटेंशन लाइन से चिपका, दर्दनाक मौत

इंदौर. आज सुबह बाणगंगा थाना क्षेत्र के शीतल नगर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि उसके महिला से संबंध थे। वह उससे मिलने के लिए गया था। वहां पर पति आ गया। पति ने रंगेहाथों उसे पकड़ लिया था। गुस्से में आकर युवक पर चाकू से वार किए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पत्नी पर भी हमला किया। मारपीट में पत्नी गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार मरने वाला का नाम राकेश (26) निवासी गोविंद कॉलोनी है।। टीआई इंद्रमणि पटेल ने बताया कि राकेश पर शेखर पिता रणछोड़ निवासी शीतल नगर ने हमला किया है। वह घायल महिला का पति है। राकेश के महिला से संबंध थे। कल रात को वह उससे मिलने के लिए आया था। रात में वहां पर ही सो गया था। सुबह उसक पति शेखर वहां पर पहुंच गया। पत्नी को प्रेमी के साथ में देखकर उसका गुस्सा भड़क गया। उसने चाकू से राकेश पर हमला किया। इसमें राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। राकेश पर हमला करने के बाद उसने पत्नी पर बैट और पत्थर से हमला कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है।
पुलिस जवान ने पीछा कर पकड़ा

डायल 100 के जवान वहां से जा रहा था और रास्ते में उन्होंने शोर सुना और फिर आरोपितों को देखा। उसके शरीर खून के निशान थे। जवान ने रोका तो उसने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन जवान ने उसके पीछे दौड़ लगा दी और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी पर उसे शक हो गया था। इसके चलते काम के बहाने वह घर से बाहर चला गया था। पत्नी को लगा कि वह सुबह तक ही वापस आएगा। इसी के चलते प्रेमी को घर पर बुलाया लिया था। इस पर वह सुबह चार बजे के लगभग आ धमका और पत्नी को रंगेहाथों पकड़ लिया। उसने राकेश पर चाकू से हमला किया। वह बचने के लिए दूसरी मंजिल से नीचे आया, लेकिन गंभीर चोट के चलते वहीं पर गिर गया।
दो बच्चों को छोड़कर आई थी

पूछताछ में पता चला है कि शेखर करही जिला खरगोन का रहने वाला है। तीन साल पहले उसके महिला से संबंध हो गए थे। वह पहले से ही शादीशुदा थी और दो बच्चे भी बताए जा रहे है, लेकिन इसके प्यार में वह भागकर इंदौर में आ गई थी। शीतल नगर में किराए के मकान में रह रही थी। शेखर मजदूरी करता था। वहीं राकेश शराब के अहाते में काम करता था। उसकी महिला से दोस्ती हुई तो शीतल नगर में ही घूमना शुरू कर दिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो