scriptदेररात फोन पर बात करता रहा, फिर फांसी लगा की खुदकुशी | man suicide in home | Patrika News

देररात फोन पर बात करता रहा, फिर फांसी लगा की खुदकुशी

locationइंदौरPublished: Apr 29, 2019 07:14:43 pm

Submitted by:

Krishnapal Chauhan

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का मामला, सुबह बहन ने भाई को फंदे पर झूलता देख परिजन को उठाया
 

suicide

suicide

इंदौर, देररात फोन पर बात कर रहे युवक ने परिजन के सो जाने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह बहन नींद से जागी तो भाई को फंदे पर झूलता देख घबरा गई। उनकी आवाज सुन परिजन उठे तब तक देरी हो चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस ने शव को बरामद किया।
एएसआई रमेशचंद्र जोशी के मुताबिक अमर (25) ने रविवार देररात अज्ञात कारण के चलते फांसी लगाई है। परिवार ने आखरी बार उसे रात दो बजे करीब फोन पर बात करते देखा। कुछ देर वह गेम भी खेलता रहा। इसके बाद परिजन सोने चले गए। सुबह करीब चार बजे बहन की नींद खुली तो भाई उसे घर में नहीं मिला। वह उसे तलाशते हुए घर के बाहर पहुंची। तब पता चला भाई ने सीढि़यों के रास्ते उंचाई पर लगी बल्ली पर साड़ी से फांसी लगाई है। शोर मचाने पर परिवार जागा, लेकिन तब तक देरी हो चुकी थी। गमगीन परिजन को नहीं पता की मृतक ने किन वजह से खुदकुशी की है। उसके लॉक मोबाइल को जांच में शामिल किया है। मृतक के बड़े भाई की शादी हो चुकी है। उससे छोटी बहन घर पर माता-पिता के साथ रहती है। मृतक भाई-बहन में सबसे छोटा था। उसने बी कॉम की पढ़ाई की थी। पिछले कुछ समय से वह फर्नीचर बनाने का काम सीख रहा था। उसके पिता दरवाजे में लाक डालने का काम करते है।

ट्रेंडिंग वीडियो