script

अकेला देख आठ साल की बच्ची को चोटी पकडक़र ले गया नशेड़ी और फिर…

locationइंदौरPublished: Sep 05, 2018 01:20:40 pm

Submitted by:

amit mandloi

आठ साल की मासूम को एक नशेड़ी उठा कर ले जाने की कोशिश करने लगा।

kidnap

आठ साल की बच्ची को चोटी पकडक़र ले गया नशेड़ी और फिर…

इंदौर. आठ साल की मासूम को एक नशेड़ी उठा कर ले जाने की कोशिश करने लगा। मासूम हाथ छुड़ाकर घर तक पहुंचीं। पीछा करते हुए पहुंचे, रहवासियों ने उसकी हरकत देखकर जमकर आरोपी की पिटाई कर दी। उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया, लेकिन पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है। मामला सुखलिया का है।
सुखलिया निवासी सचिन महाजन ने बताया कि पुराने रजिस्ट्रार कार्यालय के सामन बगीचा है। वहां उनकी आठ वर्षीय भतीजी खेल रही थी, इसी दौरान एक नशेड़ी युवक आया और उसका हाथ पकडक़र ले जाने की कोशिश करने लगा, मासूम हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश करने लगी, तो उसने चोटी पकड़ ली। जैसे-तैसे छूटकर मासूम घर की ओर भागी। जैसे ही मासूम घर तक पहुंची तो नशेड़ी उस पर गिर गया। घर के बाहर खड़ी मां ने यह देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोग इक_ा हुए और नशेड़ी की जमकर धुनाई कर दी। इस बीच ही हीरा नगर पुलिस भी पहुंच गई। नशेड़ी युवक को थाने ले गई।
थाने पर संघर्ष करते रहे परिजन

इधर परिजन भी थाने पहुंचे। पुलिस को शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आवेदन लेकर पुलिस ने उन्हें रवाना कर दिया। महाजन ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया, जबकि परिजन नशेड़ी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराए जाने के लिए काफी देर तक संघर्ष करते रहे। इस दौरान थाने पर भी हंगामा होता रहा, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इधर दूसरी ओर, छोटी खजरानी में एक बदमाश ने महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। एमआइजी टीआई तहजीब काजी के मुताबिक, सोमवार रात महिला घर में अकेली थी। उस दौरान आरोपी नशे की हालत में घुस गया। हाथ पकडऩे पर महिला ने शोर मचाया तो लोग जमा हो गए। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी का महिला से पहले झगड़ा हो चुका है।

ट्रेंडिंग वीडियो