scriptमंदिर में शादी की, अब पति नहीं चाहता रिश्ता | Married in temple, now husband does not want relationship | Patrika News

मंदिर में शादी की, अब पति नहीं चाहता रिश्ता

locationइंदौरPublished: Aug 09, 2020 12:10:58 pm

Submitted by:

Manish Yadav

– जनता क्वार्टर का मामला, बेटे को लेकर घर पहुंची महिला को पीटा

crime diary

फाइल फोटो-

इंदौर. जनता क्वार्टर में रहने वाली महिला ने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। उसका आरोप है कि मंदिर में शादी की थी, लेकिन अब पति उससे रिश्ता नहीं रखना चाहता है। जब वह घर पर गई तो मारपीट की गई।
पुलिस के अनुसार ललिता बारूपाल की शिकायत पर पति धीरज उर्फ टोनी निवासी जनता क्वार्टर पर कार्रवाई की जा रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि यह उसकी दूसरी शादी है। उसकी पहले पति से अनबन हो गई थी। इसके बाद वे लोग अलग हो गए थे। इसी दौरान उसकी धीरज से मुलाकात हुई। उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने मान लिया। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। अब आरोपी उससे रिश्ता रखने से मना कर रहा है। कल वह बेटे के साथ आरोपी से मिलने के लिए घर गई तो विवाद करने लगा। उसने समझाने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने उसे पीट दिया।
महिला ने की आत्महत्या, केस दर्ज
शिप्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दुर्गा निवासी ग्राम टोड़ी ने जहर खा लिया था। उसे अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। पुलिस जांच में पता चला है कि उसे देवकरण प्रजापत, गुलाबबाई, राहुल और दुर्गाबाई परेशान कर रहे थे। बच्चा नहीं होने पर उसे जिम्मेदार मानते हुए प्रताडि़त किया। इसी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो