scriptशादीशुदा महिला के पीछे पड़ा बदमाश | married woman molested | Patrika News

शादीशुदा महिला के पीछे पड़ा बदमाश

locationइंदौरPublished: Jul 11, 2019 11:32:08 am

Submitted by:

Manish Yadav

रास्ते में रोककर की छेड़छाड़, विरोध करने पर दीवार पर दे मारा

Kolkata West Bengal

West Bengal: युवती से गैंगरेप, तृणमूल नेता का बेटा मुख्य आरोपी

इंदौर। हीरानगर में रहने वाली शादी शुदामहिला के साथ में बदमाश ने छेड़छाड़ की है। बताया जाता है कि बदमाश ने महिला को रास्ते में रोककर प्यार का इजहार किया। जब महिला ने विरोध किया तो उसे दीवार पर दे मारा।
पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर विवेक सेनवार पिता मनोज निवासी रविदास नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित उनका पीछा किया करता है। उसकी ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। कल घर के पास ही उसे बदमाश ने रोक लिया था। उसके साथ में छेडख़ानी की। जब महिला ने उसे भगाना चाहा तो बदमाश ने उसके आगे प्रेम का प्रस्ताव रखा। उसे भी महिला ने ठुकरा दिया था। इसके बाद नाराज बदमाश ने मारपीट शुरू कर दी। उसे पीटा और बाल पकड़कर दीवार पर धक्का दे दिया। इससे उसे चोट आई है। महिला चिल्लाई तो बदमाश वहां से भाग गया। वहीं जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ हितेश रामचंदानी ने छेड़छाड़ की है। आरोपित ने रास्ते में रोककर बात करने की कोशिश की। किशोरी के इनकार करने पर उसके साथ में छेडख़ानी की।
घर तक जा पहुंचा बदमाश

महू में रहने वाली एक युवती के साथ में बदमाश ने पहले रास्ते में छेड़छाड़ की फिर घर आकर धमकाया। पुलिस के अनुसार संदीप पिता शंकरलाल सनमोरिया निवासी श्रीराम नगर कॉलोनी धार नाका के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपित पीछा करता है और अश्लील इशारे किया करता है। वह बात करने के लिए दबाव बनाता है। उन्होंने बात करने से मना किया तो आरोपित कल रात को घर जा पहुंचा। कार से घर के बाहर आया और वहां पर जमकर हंगामा किया। वहीं हातोद में रहने वाली युवती के साथ सर्वेश पिता श्याम सोनी निवासी नंदलाल रोड हातोद, दीपांशु पिता राजू अग्रवाल निवासी हातोद ने छेड़छाड़ की है।

ट्रेंडिंग वीडियो