पुलिस के अनुसार एक महिला ने शिकायत की है कि मुकेश निवासी हीरानगर उसे परेशान कर रहा है। महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। पिछले दिनों पति से अनबन हो गई थी। इसके बाद उसे मुकेश मिल गया और उनके बीच प्रेम संबंध हो गए। वह उसके साथ रहने चली गई। उसके साथ करीबन छह महीनेे रही। अब उसके साथ भी विवाद हुआ।
उसने अपने ससुराल पक्ष के आगे गुहार लगाई और एक बार फिर से पति, बच्चों और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे अपना लिया। वह अपने ससुराल में रह रही है। उसने मुकेश को बोल दिया है कि उससे संबंध तोड़ दे, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं है। वह बार-बार उसके ससुराल पहुंच जाता है और उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करता है। वह उसके साथ नहीं जाना चाहती है। उसने मना किया तो विवाद करने लगा।