फायर ब्रिगेड के अनुसार कल रात 3 बजे के लगभग आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर दल वहां के लिए रवाना हुआ। तीन गाडि़यों को वहां पर लगाया गया। आग सुरेश, जय और अदुल की दुकान में लगी। अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि एक दुकान से आग की शुरुआत हुई और इसने तीनों दुकानों को अपनी चपेट में लिया। रात तीन बजे लगी यह आग सुबह 10 बजे तक जलती रही। दल ने करीब 80 हजार लीटर पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया है।
शेड गिरा, सामान बाहर निकालते रहे
आग की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूरा शेड ही आग के कारण गिर गया था। इसके नीचे लकडि़यां भरी हुई थीं। जो कि जल रही थी। इसी के चलते आग बुझाने में परेशानी भी आ रही थी। टीमों ने आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन इस पूरी तरह से बुझाने में समय लगेगा। टीम अब शेड के नीचे से लकडि़योंका ढेर निकालकर आग को बुझाया जा रहा है। अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।