scriptWeather Update : मौसम विभाग ने कर दी घोषणा, मध्यप्रदेश से विदा हो गया मानसून | Meteorological Department announced, Monsoon has departed from mp | Patrika News

Weather Update : मौसम विभाग ने कर दी घोषणा, मध्यप्रदेश से विदा हो गया मानसून

locationइंदौरPublished: Oct 15, 2019 11:12:49 am

55 इंच बारिश के साथ हुई मानसून की विदाई
घटने लगा रात का तापमान, बदलने लगी मालवा-निमाड़ में हवा की दिशा

Weather Update : मौसम विभाग ने कर दी घोषणा, मध्यप्रदेश से विदा हो गया मानसून

Weather Update : मौसम विभाग ने कर दी घोषणा, मध्यप्रदेश से विदा हो गया मानसून

इंदौर. मानसून सत्र समाप्ति के बाद मौसम विभाग ने सोमवार को मानसून की विदाई की घोषणा भी कर दी है। इस सत्र में 2 अक्टूबर तक इंदौर में 55 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।

इस बार मानूसन की आमद भले ही देरी से हुई, लेकिन बाद में अलनीनो प्रभाव से मुक्ति मिलते ही अगस्त व सितंबर में लगातार पानी गिरा। 60 दिनों में 8-10 दिन ही एेसे रहे, जब मौसम केंद्र पर बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई, जबकि इन दिनों में भी आधे दिन एेसे रहे, जब आधे शहर में पानी बरसा। शहर के पूर्वी-पश्चिमी व मध्य क्षेत्र में बारिश के अलग-अलग आंकड़े सामने आए है। हालांकि इनमें बहुत अधिक अंतर नहीं रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 18 अक्टूबर को होने जा रही एक दिवसीय मैग्निफिसंट एमपी समिट पर बारिश का साया नहीं रहेगा। आसमान साफ और मौसम खुला होगा।
Weather Update : मौसम विभाग ने कर दी घोषणा, मध्यप्रदेश से विदा हो गया मानसून
मानसून लौटने के संकेत मिल रहे थे

मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया, तीन-चार दिन से मानसून के लौटने के संकेत मिल रहे थे। हवा का रुख बदलने के साथ ही न्यूनतम तापमान मंें भी गिरावट आ रही है। अभी तक दक्षिण-पश्चिमी हवा का रुख अब उत्तर-पश्चिमी या उत्तर-पूर्वी हो गया है। इसी कारण तापमान में उतार-चढ़ाव चल रहा है। न्यूनतम तापमान बीते चार दिनों में करीब ३ डिग्री गिर कर सोमवार को 18.6 डिग्री पर रहा। वहीं दिन का पारा 32.3 डिग्री पर पहुंच गया। अब तापमान में लगातार गिरावट आएगी। 18-19 के आसपास पूर्वी मप्र में लौटते समय मानसून से बारिश होने की संभावना है।
Weather Update : मौसम विभाग ने कर दी घोषणा, मध्यप्रदेश से विदा हो गया मानसून
एेसे गिर रहा तापमान

दिन —– न्यूनतम —– अधिकतम

11 अक्टूबर —–21.2—–30.6

12 —– अक्टूबर —– 19.0—– 31.3

13 अक्टूबर —– 17.0 —– 31.6

14 अक्टूबर —– 18.6 —– 32.6
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो