scriptVIDEO : निगम आयुक्त ने मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के छुए पैर, जयवर्धन सिंह बोले – पैर छूना भारत की परंपरा | Minister Jayawardhan Singh said - this is India's tradition | Patrika News

VIDEO : निगम आयुक्त ने मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के छुए पैर, जयवर्धन सिंह बोले – पैर छूना भारत की परंपरा

locationइंदौरPublished: Nov 13, 2019 01:31:08 pm

एआईसीटीएसएल के कार्यों और लोकार्पण में शामिल होंगे मंत्री जयवर्धन सिंह

VIDEO : निगम आयुक्त ने मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के छुए पैर, जयवर्धन सिंह बोले - पैर छूना भारत की परंपरा

VIDEO : निगम आयुक्त ने मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के छुए पैर, जयवर्धन सिंह बोले – पैर छूना भारत की परंपरा

इंदौर. बुधवार को इंदौर आए नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने मीडया से चर्चा की। सिंह ने देवास नगर निगम आयुक्त द्वारा मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के पैर छूने के मामले को नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने संस्कृति और परंपरा का मामला कहकर टालने की कोशिश की। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कहा कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है पैर छूने वालों से ही आप इसका कारण पूछ सकते हैं। उन्होंने कहा कि भोपाल के बाद जबलपुर में दो नगर निगमों की प्रक्रिया चल रही है। इंदौर को लेकर अब तक कोई प्रस्ताव नहीं है।
प्रदेश में सामने आए संबल घोटाले को लेकर भी नगरी प्रशासन मंत्री गंभीर दिखाई दिए। मंत्री सिंह ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है इसे हम गंभीरता से ले रहे हैं इसमें कई ऐसे लोग जिनके पक्के मकान हैं और सक्षम होने के बावजूद भी वह योजना का फायदा ले रहे हैं एक गंभीर विषय है इसके जांच के बाद ही साफ हो पाएगा की कितने बड़े स्तर पर यह घोटाला किया गया। सिंह ने कहा अगले साल मार्च तक सभी किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा। इंदौर तीन बार स्वच्छता में नंबर-1 बन चुका है। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर निगमों के बजट में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। भोपाल के बाद जबलपुर में दो नगर निगमों की प्रक्रिया चल रही है। इंदौर को लेकर अब तक कोई प्रस्ताव नहीं है।
नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धनसिंह बुधवार को शहर के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सुबह एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए। शाम को मस्टर कर्मचारी संगठन के सम्मेलन में और इसके बाद एआईसीटीएसएल के कार्यों और लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में शामिल होंगे। रात में वे भोपाल के लिए रवाना होंगे।
must read : MP में एक और रेलवे स्टेशन बनेगा ‘जंक्शन’, एक्सप्रेस ट्रेनें रुकने से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

काका का जवाब दिया भतीजे ने

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मंत्री के काका और चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह प्रदेश सरकार को सलाह देते नजर आ रहे थे वह मुख्यमंत्री को मजबूर मुख्यमंत्री की बजाय मजबूत मुख्यमंत्री बनने के लिए कहते दिख रहे थे। देश में विकास कार्य नजर नहीं आने की शिकायत भी उन्होंने की थी। इसका जवाब बुधवार को नगरीय प्रशासन मंत्री सिंह ने दिया। उनका कहना था कि प्रदेश में गरीबी और बेरोजगारी कम हुई है यह साफ है कि सरकार सभी वर्गों के लिए लगातार काम कर रही है और प्रदेश में निवेशकों और उद्योगपतियों का विश्वास बढ़ा है।

ट्रेंडिंग वीडियो