scriptभाजपा संगठन पर भी ऐसे चला विधायक आकाश विजयवर्गीय का बल्ला… | MLA Akash Vijayvargiya Doing Arbitrary in BJP Organization Election | Patrika News
इंदौर

भाजपा संगठन पर भी ऐसे चला विधायक आकाश विजयवर्गीय का बल्ला…

ठाकरे मंडल में एक नाम पर आई आपत्ति के बाद भी अड़े, नगर भाजपा अध्यक्ष की समझाइश को भी किया दरकिनार

इंदौरNov 14, 2019 / 11:10 am

Mohit Panchal

भाजपा संगठन पर भी ऐसे चला विधायक आकाश विजयवर्गीय का बल्ला...

भाजपा संगठन पर भी ऐसे चला विधायक आकाश विजयवर्गीय का बल्ला…

इंदौर। मंडल चुनाव में विधानसभा तीन के एक मंडल में एक ऐसा नाम आया, जिस पर विधानसभा के कई नेताओं ने कड़ी आपत्ति ली, लेकिन विधायक आकाश विजयवर्गीय ने सबको दरकिनार कर दिया। नगर भाजपा अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की, पर वे टस से मस नहीं हुए।
मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के चुनाव आापसी समन्वय और शांति से निपट जाएं, इसको लेकर नगर अध्यक्ष नेमा व चुनाव प्रभारी कल्याण देवांग ने कल एक, दो, तीन, सांवेर और देपालपुर विधानसभा की बैठकें ली। नेमा ने बैठक के पहले ही मंशा जाहिर करते हुए कहा कि विधानसभआ की क्रीम टीम से तीन-तीन नाम वरिष्ठों की रायशुमारी से निकलकर आए हंै। कोई कमी हो तो सुझाव दे सकते हैं। तीन नंबर की बैठक में कुशाभाऊ मंडल से राजू बागड़ी के नाम पर बवाल हो गया। एक पदाधिकारी ने आपत्ति लेते हुए कहा कि ये नाम ठीक नहीं है, इसे बदला जाना चाहिए। इस पर नेमा ने विधायक आकाश से कहा कि कुछ और नेताओं ने भी आपत्ति दर्ज कराई है। इस पर उन्हें विचार करना चाहिए, ताकि विवाद की स्थिति न बने। पर आकाश ने दो टूक कह दिया कि उनके हिसाब से नाम ठीक है, वे जांच करेंगे। अभी नाम हटाने की जरूरत नहीं है। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले नाम आने पर तीन नंबर के कुछ दिग्गज नेता भी उन्हें बता चुके थे कि एक कुख्यात रहे व्यक्ति के परिवार से बागड़ी के संबंध हैं। इसके बावजूद आकाश ने नाम हटाने से साफ इनकार कर दिया। इस पर कुछ पदाधिकारियों ने संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा से शिकायत की।
टीम सुदर्शन से गिरे दो विकेट
एक नंबर विधानसभा की बैठक में चर्चा के दौरान नेमा ने सम्राट अशोक मंडल में रमाकांत गुप्ता और लवकुश मंडल में विजय बिंजवा के नामों पर आपत्ति लेते हुए कहा कि दोनों की उम्र ४० साल से ज्यादा है, जो पैमाने पर फिट नहीं बैठ रहे हैं। नाम बदले जाएं नहीं तो खुद ब खुद बाहर हो जाएंगे। गुप्ता का कहना था कि दोनों को फिर से अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए, इनकी उम्र ४० साल ही है। इस पर नेमा ने दोनों को खड़ा करके पूछा तो ४२-४२ साल बताई। तभी एक नेता ने जोड़घटाव करके बता दिया कि दोनों ४५ साल से कम नहीं है। बाद में गुप्ता के भी सुर बदले।

ये है नामों की पैनल

विधानसभा-1

चंद्रशेखर आजाद मंडल
महेश चौधरी
सतीश बैरागी
पवन सुराना

सुभाष मंडल
राजेश चौहान
अरुण गर्ग
पंकज यादव

लक्ष्मीबाई मंडल
टीनू कश्यप
रितेश रघुवंशी
रिंकू दीक्षित

सम्राट अशोक मंडल
सागर तिवारी
राहुल लाभांते
रमाकांत गुप्ता

लवकुश मंडल
डॉ. आरएन मिश्रा
मलखानसिंह
विजय बिंजवा
विधानसभा-३

देवी अहिल्या मंडल
नितिन शर्मा
गजानंद गावड़े

कुशाभाऊ ठाकरे मंडल
आशीष शर्मा
निखिल खानविलकर
राजीव बागड़ी

अटलबिहारी वाजपेयी मंडल
रितेश विरांग
नागेश पंवार
आशीष दुबे

Home / Indore / भाजपा संगठन पर भी ऐसे चला विधायक आकाश विजयवर्गीय का बल्ला…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो