scriptनाइट कर्फ्यू की टाइमिंग पर तकरार : कांग्रेस विधायक का सवाल- क्या 10 बजे के बाद क्वार्टर दिखाने पर छोड़ देगी पुलिस.. | MLA asks question to administration on liquor shops open till 11pm | Patrika News

नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग पर तकरार : कांग्रेस विधायक का सवाल- क्या 10 बजे के बाद क्वार्टर दिखाने पर छोड़ देगी पुलिस..

locationइंदौरPublished: Nov 25, 2020 02:06:09 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

देपालपुर विधायक ने नाइट कर्फ्यू 10 बजे से और वाइन शॉप 11 बजे तक खुली रखने पर प्रशासन से किया तीखा सवाल..

congress_mla.jpg

इंदौर. इंदौर शहर में कोरोना संक्रमण के मामलों में आई तेजी के बाद एक बार फिर शहर में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। शहर में रात 10 बजे के बाद नाइट कर्फ्यू लगाया गया है लेकिन शराब दुकानों की समय सीमा रात 11 बजे तय की गई है जिसे लेकर कांग्रेस विधायक ने प्रशासन से तीखा सवाल किया है।

देपालपुर विधायक का प्रशासन से सवाल ?

देपालपुर से कांग्रेस विधायक विशाल पटेल एक वीडियो जारी कर सवाल उठाते हुए पूछा है कि कोरोना महामारी के चलते प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए कई तरह के निर्णय लिए हैं, जिसमें बाजारों को रात 8 बजे के बाद बंद करना, शादी ब्याह को 10 बजे तक खत्म करना आदि शामिल हैं, लेकिन शराब दुकानों को रात 11 बजे तक खोलने की छूट देने का निर्णय समझ नहीं आ रहा। उन्होंने आगे कहा कि अगर नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से लागू किया गया है तो शराब दुकानों को 11 बजे रात तक खोले रखने की अनुमति क्यों दी गई है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति शराब दुकान से शराब लेकर लौट रहा होगा तो क्या उसे पुलिस बोतल या क्वार्टर दिखाने के बाद रात 10 बजे के बाद छोड़ देगी ?

https://twitter.com/JansamparkMP?ref_src=twsrc%5Etfw

वीकंड पर लॉकडाउन की खबरों का खंडन

वहीं दूसरी तरफ इंदौर में नाइट कर्फ्यू लगने के बाद तेजी से फैल रही शनिवार-रविवार रात को लॉकडाउन की खबरों का कलेक्टर मनीष सिंह ने खंडन किया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने साफ कहा है कि इंदौर में वीकंड पर लॉकडाउन का कोई प्रस्ताव नहीं है। सोशल मीडिया पर लॉकडाउन को लेकर जो भी चर्चाएं चल रही हैं वो पूरी तरह से गलत हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो