scriptमुख्यमंत्री बोले – मोदी जी के पास 140 घंटे, जितना चाहे बोल लें झूठ, अब इंदौर चलाएगा भोपाल को | Modi ji now has 140 hours, as far as he likes lie will now run Indore | Patrika News

मुख्यमंत्री बोले – मोदी जी के पास 140 घंटे, जितना चाहे बोल लें झूठ, अब इंदौर चलाएगा भोपाल को

locationइंदौरPublished: May 14, 2019 02:52:29 pm

रोड शो के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जहां भाषण दिया था, वहीं प्रियंका गांधी ने भी लोगों को संबोधित किया

indore
इंदौर. कांग्रेस के पक्ष में पहली बार इंदौर आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो 1 घंटे 28 मिनट चला। राजमोहल्ला चौराहा पर भगतसिंह प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद रोड शो में कांग्रेस नेताओं ने राजबाड़ा तक की 1.80 किलोमीटर के हिस्से में 200 से ज्यादा मंचों से प्रियंका गांधी का स्वागत किया। किसी ने उन्हें हार पहनाया तो किसी ने चित्र भेंट किए। एक व्यक्ति ने टोपी दी तो उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पहना दी।
कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री ने सफेद कबूतर दिया, तो प्रियंंका ने कबूतर उड़ाने से इनकार कर दिया। जब राजबाड़ा पर रोड शो खत्म हुआ तो प्रियंका ने करीब 20 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले मोदी जी के पास अब 140 घंटे है वे चाहे जितना झूठ बोल लें। अब इंदौर भोपाल को चलाएगा भोपाल इंदौर को नहीं।
राहुल की कहानी सुनाई प्रियंका ने

विधानसभा चुनावों के पहले रोड शो के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जहां भाषण दिया था, वहीं पर प्रियंका गांधी ने भी लोगों को संबोधित किया। दोनों के भाषण में कपड़े से जुड़े लोगों की कहानी थी। राहुल ने जहां यूपी के बुनकर की बात की थी। वहीं प्रियंका ने अमेठी के दर्जी की कहानी सुनाई। जीएसटी के बाद अमेठी का दर्जी बोला- दीदी, कपड़े का टैक्स अलग, सिलाई का टैक्स अलग, धागे का टैक्स अलग इतने टैक्स लग रहे हैं, कि मैंने दुकान ही बंद कर दी।
इंदौर चलाएगा भोपाल को: कमलनाथ

प्रियंका गांधी के पहली बार इंदौर में हुए रोड शो में उमडी जनता को देखकर मुख्यमंत्री कमलनाथ भी काफी खुश थे। उन्होंने कहा, मैं आप सबका धन्यवाद करता हूं। आपने मेरा खून 250 ग्राम बढ़ा दिया। सुना है मोदी जी आए थे कल यहां। पांच साल झूठ बोलते रहे। अब 140 घंटे हैं, जितना झूठ बोलना है बोल लीजिये। चाय वाले बनकर आये थे अब चौकीदार बन गए है। इंदौर इस बार विकास का इतिहास बनाएगा। उम्मीदवार पंकज संघवी को चुनकर दिल्ली भेजें आपकी सेवा करेंगे। चुनाव के बाद भोपाल इंदौर को नहीं चलाएगा, बल्कि इंदौर भोपाल को चलाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो