scriptदिवाली यहीं मनाएगा मानसून, बारिश के साथ ठिठुरा शहर, लोग कन्फ्यूज स्वेटर पहने या रेनकोट | monsoon rain on deepawali, winter season also start | Patrika News

दिवाली यहीं मनाएगा मानसून, बारिश के साथ ठिठुरा शहर, लोग कन्फ्यूज स्वेटर पहने या रेनकोट

locationइंदौरPublished: Oct 23, 2019 02:43:08 pm

लौट रहा मानसून, दीपावली पर 55 प्रतिशत है बारिश के आसार
अरब सागर में बना है कम दबाव का क्षेत्र

दिवाली यहीं मनाएगा मानसून, बारिश के साथ ठिठुरा शहर, लोग कन्फ्यूज स्वेटर पहने या रेनकोट

दिवाली यहीं मनाएगा मानसून, बारिश के साथ ठिठुरा शहर, लोग कन्फ्यूज स्वेटर पहने या रेनकोट

इंदौर. मानसून की विदाई के बाद खिली धूप से शहरवासियों ने राहत महसूस ही की थी कि इस बार फिर लौटते मानसून के बादल ने बारिश शुरू कर दी। मंगलवार को सुबह से ही बूंदा-बांदी होती रही और यह सिलसिला बुधवार सुबह तक चलता रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिन के साथ रात के तापमान में भी अब गिरावट आएगी। इस समय मानसून लौट रहा है, अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है तथा पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इसके असर से नमी पश्चिमी मप्र की ओर खींच रही है।
दिवाली यहीं मनाएगा मानसून, बारिश के साथ ठिठुरा शहर, लोग कन्फ्यूज स्वेटर पहने या रेनकोट
मंगलवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिर कर 24.6 डिग्री तथा न्यूनतम 21.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बुधवार को चली बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया। अगले दो तीन-दिन में ठंडक और बढ़ सकती है। दीपावली पर बारिश होने के 55 फीसदी आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक 27 अक्टूबर को इंदौर सहित कई जिलों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
दिवाली यहीं मनाएगा मानसून, बारिश के साथ ठिठुरा शहर, लोग कन्फ्यूज स्वेटर पहने या रेनकोट
शहर में फिर डाला बादलों ने डेरा

इस बार इंद्रदेव इंदौर पर ज्यादा ही मेहरबान हो गए हैं। शहर में एक बार फिर बादलों ने डेरा डाल लिया है। बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुर रहे हैं। रेनकोट के साथ जैकेट और स्वेटर पहनकर ही लोग घर से निकल रहे हैं। कल रात से आज सुबह तक हल्की-फुल्की बारिश चल रही थी। इसने शहर की सडक़ों को गीला कर दिया। बारिश ने नवरात्रि में भी खूब छकाया था। यहां तक कि दशहरे पर रावण भी वाटरपू्रफ बनाना पड़े थे। मौसम विभाग की मानें तो इंद्रदेव दिवाली पर भी महालक्ष्मी की अगवानी कर सकते हैं। धनतेरस से दीपावली तक बादल छाए रहेंगे। दीपावली वाले दिन बरसात होने की पूरी संभावना है।
दिवाली यहीं मनाएगा मानसून, बारिश के साथ ठिठुरा शहर, लोग कन्फ्यूज स्वेटर पहने या रेनकोट
6 साल पहले गिरा था इतना पानी

इंदौर जिले में एक जून से अब तक बरसात का आंकड़ा 56 इंच पर पहुंच गया है। अक्टूबर में अब तक सवा इंच बरसात मापी गई है। बादल को देखते हुए आंकड़ा पूरे दो इंच हो जाएगा। इतना पानी छह साल पहले गिरा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो