रामनवमी पर बड़ा हादसाः मंदिर की बावड़ी धंसने से 13 श्रद्धालुओं की मौत, गृहमंत्री ने की पुष्टि
इंदौरPublished: Mar 30, 2023 05:49:37 pm
इंदौर के स्नेह नगर के बालेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी की छत धंसी...। 13 लोगों की मौत की गृहमंत्री ने की पुष्टि...।
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक मंदिर में बावड़ी (कुएं) पर बनी छत धंस गई। इसमें करीब 32 लोग बावड़ी में गिर गए। 6 घंटे की मशक्कत के बाद 19 लोगों को तो जिंदा निकाल लिया, लेकिन करीब 13 लोगों के शव बरामद हुए हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। 19 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को इलाज के साथ अतिरिक्त 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।