scriptबेटे की हत्या में दो आरोपी अब भी फरार, मां बोली- पुलिस नहीं कर रही मदद | mother complained against cop | Patrika News

बेटे की हत्या में दो आरोपी अब भी फरार, मां बोली- पुलिस नहीं कर रही मदद

locationइंदौरPublished: Jan 22, 2019 11:24:54 pm

Submitted by:

Krishnapal Chauhan

-हॉस्पिटल में बेटे के दोस्त का गंभीर हालत में चल रहा उपचार, उसके अब तक नहीं हुए बयान
 

बेटे की हत्या में दो आरोपी के अब तक पुलिस द्वारा पकड़े नहीं जाने को लेकर विधवा मां मंगलवार को डीआईजी के समक्ष शिकायत करने पहुंची। विलाप करते हुए उन्होंने बताया, मृत बेटे का साथी गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती है। उसने घटना वाले दिन तीन आरोपियों के साथ दो अन्य युवकों के होने की बात कही है। उक्त बात थाने में बताने के बाद भी आज तक तक हीरानगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मां का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित जनसुनवाई में शारदाबाई भिटोलवाल निवासी सुभाष कॉलोनी, बाणंगगा शिकायत करने पहुंची। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं व परिजन भी थे। उनके बेटे निलेश की १९ जनवरी को बीमा हॉस्पिटल परिसर में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आकाश साहू, प्रदीप साहू व एक अन्य को गिरफ्तार किया। घटना वालेे दिन मृतक के साथ दोस्त कपिल सिंह भी था। उसे गंभीर चोटें पहुंची हैं। उसका उपचार एमवाय हॉस्पिटल में चल रहा है। मामले में डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया, मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है, जिसमें किशोरी भी शामिल है। परिवार ने मामले में दो अन्य आरोपी का होना बताया है। उनके बयान लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस की जनसुनवाई में कई अन्य मामले भी आए, जिसे संबंधित थानों को भेज दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो