scriptशर्मनाक : विधवा बेटी को मां ने दिया सहारा, दूसरे पति के साथ मिलकर उसे ही कर दिया बेघर | Mother gave support to daughter after husband's death | Patrika News

शर्मनाक : विधवा बेटी को मां ने दिया सहारा, दूसरे पति के साथ मिलकर उसे ही कर दिया बेघर

locationइंदौरPublished: Jul 04, 2019 12:38:39 pm

पति की मृत्यु के बाद मां ने दिया बेटी को सहारा, अब दामाद-बेटी हड़प रहे संपत्ति

indore

शर्मनाक : विधवा बेटी को मां ने दिया सहारा, दूसरे पति के साथ मिलकर उसे ही कर दिया बेघर

इंदौर. अकसर बेटों से परेशान बुजुर्ग माता-पिता पुलिस के पास मदद की गुहार लगाते हैं लेकिन इस बार एक मां अपनी ही बेटी से परेशान होकर पुलिस के पास पहुंची। जिस माता-पिता ने बेटी की धूमधाम से शादी कराई और उसे विदा किया उसी माता-पिता को बेटी ने घर से निकाल दिया और अपने दूसरे पति के साथ पूरे घर में राज कर रही है। सोचिए एक मां पर आखिर क्या बीतती होगी? क्या बच्चे ऐसे ही होते हैं, क्या इसी दिन के लिए माता-पिता उन्हें पाल पोसकर बढ़ा करते हैं और काबिल बनाते हैं? यह सवाल इस मां के दिल में भी उमड़ रहे हैं..।
must read : HEAVY RAIN महाराष्ट्र में बारिश का कहर, सुबह आने वाली ट्रेन शाम को पहुंची इंदौर

बेटी से परेशान होकर एक मां ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उन्होंने बेटी को बुरे वक्त में सहारा दिया और अब वही उनकी दुश्मन बन गई। घर पर कब्जा कर उन्हें निकाल दिया है। वो जैसे-तैसे अपना जीवन काट रही हैं।
must read : बारिश में नहीं दिखा पेड़, बाइक टकराई, युवक की मौत

राज नगर में रहने वाली राजूबाई ने पुलिस में शिकायत की है। उहोंने कहा बेटी सुनीता परेशान कर रही है। उनकी तीन बेटियां हैं। सुनीता के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद बेटी का कोई सहारा नहीं बचा था। वह इधर-उधर रहने के लिए मजबूर थी। बेटी की दयनीय हालत देखी तो उन्होंने उसे आसरा दे दिया और घर में रख लिया। अब बेटी ने दूसरी शादी कर ली है। दूसरी शादी करने के बाद वह पति के साथ गई नहीं, बल्कि पति को भी घर लेकर आ गई। वह और उसका पति दोनों ही उनके घर में रह रहे हैं। राजूबाई ने बताया कि उनके पति बुजुर्ग हैं व बीमार रहते हैं। ऐसे में बेटी पर ही हम आश्रित हैं।
must read : सात साल का विवाद 7 मिनट में ऐसे निपटा, बहुमत से पारित हुए सभी प्रस्ताव

उन्होंने खाने को लेकर बेटी से बोला तो इस पर उसने विवाद करना शुरू कर दिया। वह खाना देना तो दूर मारपीट करने लगी है। इसमें उसका पति भी साथ देता है। उन्हें प्रताडि़त कर घर से निकाल दिया। वह पास ही किराए के मकान में रह रहे हैं। अपना घर होते हुए भी उन्हें भटकना पड़ रहा है। आसपास के लोगों की मदद से बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर पुलिस में शिकायत की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो