scriptमां की सहेली ने नशा न करने के लिए समझाया तो रात में उनका वाहन जला डाला | mother's friend explained not to get drug, her vehicle burned in night | Patrika News

मां की सहेली ने नशा न करने के लिए समझाया तो रात में उनका वाहन जला डाला

locationइंदौरPublished: Dec 13, 2019 05:51:43 pm

Submitted by:

Nitin chawada

गुस्से में आकर 19 वर्षीय युवा ने दिया घटना को अंजाम, नशे का आदी है युवा

मां की सहेली ने नशा न करने के लिए समझाया तो रात में उनका वाहन जला डाला

मां की सहेली ने नशा न करने के लिए समझाया तो रात में उनका वाहन जला डाला

इंदौर. अन्नपूर्णा क्षेत्र में एक युवक ने मां की सहेली के घर के बाहर खड़े वाहन को केवल इसलिए आग के हवाले कर दिया, क्योंकि वह नशा न करने की समझाइश देती थी। गुरुवार देर रात पुलिस ने युवक को पकड़ा तो पता चला कि उसने मां की सहेली की समझाइश से बुरा मानकर घटना को अंजाम दिया है।
अन्नपूर्णा थाना एसआई तौसीफ अली ने बताया कि आरोपी तन्मय शर्मा (19) निवासी मल्हारगंज को वाहन जलाने के आरोप में पकड़ा गया है। आरोपी ने गुरुवार देर रात सुदामानगर में रहने वाली अपनी मां की सहेली मानसी के घर पहुंचा और उनके वाहन को जला दिया। इसके बाद वह घटनास्थल से भाग गया। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की जानकारी पुलिस के हाथ आई। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने आगजनी करना कबूला। वह पुलिस से बोला कि मां की सहेली आए दिनों से बुरी लत में नहीं पडऩे, नशा नहीं करने की बिना मांगे सलाह देती थी। उसका कहना है, सहेली मेरी मां को भी भड़काती है। इस बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।

अन्नपूर्णा क्षेत्र में नशे के ठिये

अन्नपूर्णा क्षेत्र में नशे का कारोबार बढ़ते ही जा रहा है। विभिन्न चौराहों पर खुलेआम नशे का सामान बिकता है। इससे बड़ी संख्या में युवा इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। पुलिस की सख्ती के अभाव में इन ठियो पर युवा जुटते हैं। नशे के लिए पैसों की जरूरत अपराध करके पूरी करते हैं। यही कारण है कि यहां चेन स्नैचिंग, वाहन चोरी और लूट समेत अन्य वारदातों के पीछ नशे के आदी युवा सामने आते हैं। शुक्रवार सुबह भी गोपुर चौराहे पर बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला की चेन खींचने की कोशिश की। लोगों ने पकड़कर उनकी जमकर पीटाई की फिर पुलिस के हवाले किया। अन्नपूर्णा क्षेत्र द्वारकापुरी के पास है। यहां पर दब-छुपे कई जगहों से नशा बेचा जाता है। इसी कारण क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस को सख्ती करने की जरूरत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो