scriptMp assembly election 2023: Sound system switched off at 10 pm during Navratri Garba. | निर्वाचन आयोग का निर्देश: नवरात्रि गरबे में रात 10 बजे बंद करना होगा साउंड सिस्टम, नहीं तो खैर नहीं ! | Patrika News

निर्वाचन आयोग का निर्देश: नवरात्रि गरबे में रात 10 बजे बंद करना होगा साउंड सिस्टम, नहीं तो खैर नहीं !

locationइंदौरPublished: Oct 12, 2023 08:28:43 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

Mp assembly election 2023: नवरात्रि महोत्सव पर विधानसभा चुनाव 2023 की आदर्श आचार संहिता का साया पड़ गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रात 10 बजे साउंड सिस्टम बंद करना होगा। उधर, कई बड़े पंडालों में गरबा उसी समय शुरू होता है। इससे आयोजक चिंतित हैं। मजेदार बात यह है कि अधिकांश आयोजक नेता हैं जो अब पंडाल में अपना ही होर्डिंग नहीं लगा सकते हैं।

gettyimages-1052146334-594x594.jpg
Madhya Pradesh assembly elections 2023

नवरात्रि पर्व 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इंदौर में एक हजार से अधिक पंडालों में आर्केस्ट्रा, डीजे और अत्याधुनिक साउंड सिस्टम पर माता के भजनों-गीतों पर गरबे किए जाते हैं। ये आयोजन सामान्य तौर पर रात 12 बजे तक चलते हैं, लेकिन आचार संहिता के चलते रात 10 बजे साउंड सिस्टम बंद करने होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने भी स्पष्ट कर दिया कि आचार संहिता का पालन किया जाएगा, जिसमें रात दस बजे बाद साउंड प्रतिबंधित रहेगा। निर्वाचन आयोग के रुख को देखते हुए आयोजक रास्ता खोजने में जुटे हैं कि किस प्रकार महोत्सव की भव्यता बरकरार रहे।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.