scriptBIG BREAKING : उपचुनाव से पहले बीजेपी के लिए बुरी खबर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हादसे में गंभीर घायल | MP Bjp vice president jitu jirati met with an accident | Patrika News

BIG BREAKING : उपचुनाव से पहले बीजेपी के लिए बुरी खबर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हादसे में गंभीर घायल

locationइंदौरPublished: Jun 14, 2020 03:54:38 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

बीजेपी के लिए मध्यप्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनावों से पहले बुरी खबर है, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक एक हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए, कूल्हे की हड्डी टूटने की खबर

bjp_2.jpg
इंदौर. मध्यप्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के लिए एक बुरी खबर है। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक जीतू जिराती एक हादसे में गंभीर घायल हो गए हैं। जिराती को गंभीर हालत में इंदौर के यूनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में जिराती को गंभीर चोट आई है और उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई है।
jitu_jirati.jpg

पैर स्लिप होने से हुआ हादसा
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती मांडू में अपने एक दोस्त के पिता की पुण्य तिथि में शामिल होन के लिए गए थे और वहीं पर बैलेंस बिगड़ने और स्लिप होने के कारण जिराती गिर पड़े। जिराती के साथ हादसा होते ही उनके साथ मौजूद लोग सकते में आ गए और तुरंत जीतू जिराती को उठाकर अस्पताल पहुंचे। फिलहाल जिराती को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। चोट कितनी गंभीर है अभी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, रिपोर्ट्स आने के बाद ही पता चल पाएगा कि जिराती को कितनी चोट आई है।

 

उपचुनाव में मिली है अहम जिम्मेदारी
प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष जीतू जिराती को उपचुनाव को लेकर भी अहम जिम्मेदारी पार्टी संगठन ने सौंपी है और अब जब वो घायल हो गए हैं और उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई है तो जाहिर है कि उपचुनाव में लगी पार्टी की तैयारियों पर फर्क पड़ेगा। कूल्हे की हड्डी टूटने के कारण जीतू जिराती को आने वाले दिनों में बैड रेस्ट भी करना पड़ेगा। बता दें कि जिराती मालवा के सक्रिय राजनेता हैं और उन्हें उपचुनाव में पार्टी ने हाटपीपलिया सीट की जिम्मेदारी है और सीट का प्रभारी नियुक्त किया है। जीतू जिराती के घायल होने की खबर मिलने के बाद पार्टी के कई नेताओं ने उनके परिजन से फोन पर बात कर जिराती की तबीयत की जानकारी भी ली है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो