scriptMP Corona Cases Live Update : इंदौर में 4833 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 244 लोगों की मौत | MP Corona Cases Live Update: 4833 corona patients in Indore, 244 death | Patrika News

MP Corona Cases Live Update : इंदौर में 4833 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 244 लोगों की मौत

locationइंदौरPublished: Jul 05, 2020 08:59:32 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

शनिवार को इंदौर में 23 नए मरीज मिले, जबकि 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई

virus

corona

इंदौर। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4833 हो गई। वही इसी शहर में कोरोना से मरने वालों की 244 संख्या हो गई। जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने द्वारा लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए अपने घर मेें रहे और सुरक्षित रहें। शनिवार की रात जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 1584 सैंपल प्रात्त हुए और 23 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 45 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 3772 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव के 817 है।


14604 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रदेश में 307 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। शनिवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 14604 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 598 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 11234 मरीज स्वस्थ हो चुके है। और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 2772 है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो