19643 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। बुधवार को प्रदेश में 638 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बुधवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 19643 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 682 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 13908 मरीज स्वस्थ हो चुके है। और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 5053 है।