scriptMP Corona Cases Live Update : इंदौर में 7646 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 317 लोगों की मौत | MP Corona Cases Live Update: 7646 Corona Patients in Indore, 317 death | Patrika News

MP Corona Cases Live Update : इंदौर में 7646 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 317 लोगों की मौत

locationइंदौरPublished: Aug 03, 2020 07:36:06 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

रविवार को इंदौर में 91 नए मरीज मिले, वही 2 लोगों की हुई मौत

इंदौर। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 7646 हो गई। वही इसी शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 317 हो गई। जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन द्वारा लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए अपने घर मेें रहे और सुरक्षित रहें।

रविवार की रात जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 2229 सैंपल प्रात्त हुए और 91 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 88 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 5235 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव केस 2094 है।

33535 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। रविवार को प्रदेश में 921 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। रविवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 33535 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 886 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 23550 मरीज स्वस्थ हो चुके है। और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 9099 है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो