scriptMP election 2018 : सट्टा बाजार का अनुमान… मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार | MP election 2018: According to satta baajaar,Congress government in Mp | Patrika News

MP election 2018 : सट्टा बाजार का अनुमान… मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार

locationइंदौरPublished: Nov 29, 2018 11:41:54 am

Submitted by:

Mohit Panchal

प्रदेश में खत्म होगा कांग्रेस का वनवास, प्रदेश में ९९ सीट पर सिमट रही भाजपा

polling

MP election 2018 : सट्टा बाजार का अनुमान… मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार

इंदौर। मतदान के बाद मध्यप्रदेश में बनने वाली सरकार को लेकर सट्टा बाजार का जो आकलन सामने आ रहा है, उसके हिसाब से कांग्रेस की सरकार बन रही है। उसे ११६ सीटें मिल रहीं हैं, जो बहुमत के लिए पर्याप्त हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि तीन बार से सत्ता में काबिज भाजपा का आंकड़ा सैकड़ा भी पार नहीं कर पा रहा है।
इंदौर सट्टा कारोबार का बड़ा गढ़ है। सटोरियों ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अभी से बनवा दी है। सट्टा बाजार के हिसाब से कांग्रेस को ११५ से ११६ सीटें मिल रहीं हैं। भाजपा को ९९ से १०० सीटें मिल सकती हैं। सट्टा खाने वाले बड़े कारोबारी भाजपा को सौ से अधिक सीट देने को तैयार नहीं हैं, जबकि मतदान के पहले १०५ सीटें दे रहे थे।
इंदौर में भाजपा पांच और कांग्रेस चार
सट्टा बाजार के हिसाब से इंदौर में पांच सीट भाजपा को आ रहीं हैं तो कांग्रेस को चार सीटें मिल रहीं हैं। सटोरियों के रेट के मुताबिक शहर की सारी सीटें भाजपा को तो ग्रामीण इलाकों की चारों सीटें कांग्रेस को जा रहीं हैं। 1 में सुदर्शन गुप्ता, 2 में रमेश मेंदोला, 3 में आकाश विजयवर्गीय, 4 में मालिनी गौड़ और 5 में महेंद्र हार्डिया की जीत बताई जा रही है, वहीं राऊ से जीतू पटवारी, सांवेर से तुलसी सिलावट, महू से अंतरसिंह दरबार व देपालपुर से विशाल पटेल को बता रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो