scriptMP election 2018 : अनुराग व उनकी टीम का इंदौर में डेरा | MP election 2018 : mp Anurag Thakur in Indore | Patrika News

MP election 2018 : अनुराग व उनकी टीम का इंदौर में डेरा

locationइंदौरPublished: Nov 15, 2018 11:22:09 am

Submitted by:

Mohit Panchal

चुनावी गतिविधि पर रखे हुए हैं नजर, क्षेत्र में घूमकर ले रहे हैं फीडबैक

anurag thakur

MP election 2018 : अनुराग व उनकी टीम का इंदौर में डेरा

इंदौर। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर व उनकी टीम ने इंदौर में डारा डाल रखा है। उन्हें यहां रहने के निर्देश राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिए हैं। वे हर विधानसभा पर नजर रखे हैं, जिसकी रिपोर्टिंग सीधे शाह को हो रही है। प्रदेश के 54 जिलों में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को काम पर लगाया गया है।
भाजपा की युवा ब्रिगेड के अध्यक्ष रहे व हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर के साथ एक दर्जन से अधिक लोगों की टीम आई है। सभी को अलग-अलग विधानसभाओं की जवाबदारी दी गई है। जो हर चुनावी गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।
वे क्षेत्र में घूमकर फीडबैक ले रहे हैं। नियमित तौर पर वे ठाकुर को उसकी रिपोर्टिंग कर रहे हैं। टीम के सर्वे का निचोड़ निकालकर ठाकुर सीधे शाह को भेज रहे हैं, साथ में प्रदेश के एक जवाबदार नेता को भी जानकारी दी जा रही है।
रघुवंशी से मिले, गुजरात से भी आए
ठाकुर बुधवार को लघु उद्योग निगम अध्यक्ष बाबूसिंह रघुवंशी के निवास पर पहुंचे। चार नंबर विधानसभा में वे निवास करते हैं। दोनों के बीच काफी देर चर्चा हुई। बताया जाता है कि डेंजर जोन वाली महू विधानसभा को लेकर भी बात हुई कि कैसे सीट को निकाला जा सकता है। गुजरात के हर चुनाव में इंदौर के नेता व कार्यकर्ता काम करने पहुंचते हैं और वहां के कार्यकर्ता यहां आते हैं। गुजरात के 50-60 कार्यकर्ताओं का पहला जत्था इंदौर आ चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो