scriptMP Election 2023 : Campaigning for BJP from abroad | MP Election 2023 : MP ही नहीं अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, हॉन्ग-कॉन्ग, स्वीडन में भी BJP कर रही प्रचार, NRI का ले रही सहारा | Patrika News

MP Election 2023 : MP ही नहीं अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, हॉन्ग-कॉन्ग, स्वीडन में भी BJP कर रही प्रचार, NRI का ले रही सहारा

locationइंदौरPublished: Nov 09, 2023 08:15:50 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi


- विदेशों से हो रहा भाजपा के लिए प्रचार, कॉल-ए-थॅन प्रोग्राम से फस्ट टाइम वोटर्स को लुभा रहे एनआरआइ
- मप्र विधानसभा चुनाव में पहली बार ली जा रही एनआरआइ की मदद
- एनआरआइ कॉल कर युवाओं को बता रहे सरकार की उपलब्धियां और ले रहे फीडबैक

marew.jpg
मध्यप्रदेश चुनाव 2023

इंदौर। टेक्नोलॉजी के इस दौर में चुनाव हाइटेक होते जा रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से तो राजनीतिक पार्टियां आम जनता तक पहुंच ही रही हैं, लेकिन इस काम में भाजपा और आगे निकल गई है। फस्र्ट टाइम वोटर्स को लुभाने के लिए भाजपा प्रवासी भारतीयों (एनआरआइ) का सहारा ले रही है। मप्र विधानसभा चुनाव में यह पहला मौका है, जब पार्टी ने प्रचार के लिए एनआरआइ को मैदान में उतारा हो। ये एनआरआइ विदेशों में बैठकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा विदेश विभाग के प्रमुख रोहित गंगवाल ने बताया, हमने करीब तीन दर्जन देशों में रह रहे मप्र के लोगों की टीम तैयार की है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.