इंदौरPublished: Oct 15, 2023 11:25:15 am
Ashtha Awasthi
इंदौर। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रही है। ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य ने बताया, शनिवार को वार्ड नंबर 5 के रामानंद नगर में कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक संजय शुक्ला, गोलू अग्निहोत्री, दीपू यादव और रफीक खान ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।
मौर्य ने बताया, कार्यकर्ताओं से मतदान के पूर्व और मतदान के दिन की सक्रियता के बारे में बात की गई। बूथ स्तर की तैयारियों की जानकारी प्रभारियों ने दी। मंडलम, बूथ और पन्ना प्रभारियों को पार्टी की गारंटी से जनता को अवगत कराने, भाजपा की खामियों को बताने और सक्रियता बढ़ाने का कहा गया है। इस दौरान रोहन तावेड़ा, बंटी ङ्क्षशदे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।