इंदौरPublished: Nov 08, 2023 08:29:37 am
Ashtha Awasthi
- इंदौर में बोले दिग्विजसिंह, भाजपा ने धर्म को हथियार बनाया
इंदौर। बेरोजगारी, भर्ती में भ्रष्टाचार, महंगाई, गरीबों पर अत्याचार, अवैध खनन, आदि मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा ने धर्म को हथियार बनाया है। कर्नाटक में बजरंग बली का मुद्दा लाए थे, लेकिन उसमें कामयाब नहीं हुए। चुनाव पूरी तरह शांति से होना चाहिए। योगी आदित्यनाथ पर पूछे सवाल पर कहा कि वह गुमराह कर रहे हैं, भगवान राम हमारे सबके हैं। यह बात प्रेस से मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को इंदौर में कही।