इंदौरPublished: Oct 29, 2023 09:32:03 am
Ashtha Awasthi
विधानसभा चौपाल - इंदौर-3: शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई मुख्य समस्या
इंदौर। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा का चुनावी शोर है। राजनीतिक दलों ने लगभग सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभाओं में जोरो से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। पत्रिका की टीम भी चुनावी चौपाल लगाकर हर विधानसभा की समस्याओं को जानने और आने वाली सरकार से क्षेत्रवासियों को किस तरह की उम्मीदें हैं, इस पर चर्चा कर रही है। इंदौर-3 के लोगों ने कई सारी समस्याएं बताई जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई मुख्य है।