scriptmp election 2023 There is no Hindu greater than us, nor is there any Indian greater than us: Supriya Srinet | Mp election 2023: हमसे बड़ा न कोई हिंदू है, न हमसे बड़ा कोई भारतीय है: सुप्रिया श्रीनेत | Patrika News

Mp election 2023: हमसे बड़ा न कोई हिंदू है, न हमसे बड़ा कोई भारतीय है: सुप्रिया श्रीनेत

locationइंदौरPublished: Oct 22, 2023 11:57:29 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

- कांग्रेस की सोशल मीडिया की चेयरपर्सन ने भाजपा पर साधा निशाना

capture_1.png
elections 2023

इंदौर। सनातन धर्म पर हमें किसी से सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। हमसे बड़ा न कोई हिंदू है, न हमसे बड़ा कोई भारतीय है। हमने इस देश को एक रखने के लिए शहादत दी है। हमने हमारी प्रधानमंत्री को 32 गोलियों से भूनते हुए देखा है। अपने पूर्व प्रधानमंत्री के शरीर के टुकड़े देखे हैं। राहुल गांधी उस परिवार से आते हैं कि पिता राजीव गांधी की अंत्येष्टि के लिए जाते समय उन्हें शरीर बटोरना पड़ा था। भाजपा की राजनीति करने वाले सर्टिफिकेट बांटते फिरते हैं। यह बात कांग्रेस की सोशल मीडिया की चेयरपर्सन और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कही।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.