scriptMP ELECTION : कांग्रेस ने एक बार फिर परंपरागत चेहरों पर ही लगाया दांव, नए चेहरे गिने-चुने | MP ELECTION: Congress again bets on traditional faces, new counties | Patrika News

MP ELECTION : कांग्रेस ने एक बार फिर परंपरागत चेहरों पर ही लगाया दांव, नए चेहरे गिने-चुने

locationइंदौरPublished: Nov 04, 2018 12:49:46 pm

पहली सूची में जिले की चार सीटों के उम्मीदवार घोषित

mp congress

MP ELECTION : कांग्रेस ने एक बार फिर परंपरागत चेहरों पर ही लगाया दांव, नए चेहरे गिने-चुने

इंदौर. कांग्रेस की पहली सूची में फिर परंपरागत चेहरों पर विश्वास जताया गया है। इंदौर, देवास, धार, झाबुआ और आलीराजपुर की 26 सीटों में से 17 पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इनमें से 9 ऐसे हैं जो पहले भी कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि आठ टिकट बदले हैं, जिनमें जयस प्रमुख डॉ. हीरालाल अलावा का नाम चौंकाने वाला रहा। हालांकि डॉ. विक्रांत भूरिया और प्रभा गौतम नए चेहरे होंगे। कांग्रेस ने जिन पर विश्वास जताया है उनमें छह ऐसे उम्मीदवार हैं जो पहले चुनाव हार चुके हैं।
इंदौर की 9 में से 4 सीटों पर कांग्रेस ने जिन्हें प्रत्याशी बनाया है, वह चारों ही लगातार चुनाव लड़ते आ रहे हैं। तुलसी सिलावट 1985 में पहली बार सांवेर से विधायक बने। इसके बाद वह लगातार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं अंतरसिंह दरबार और अश्विन जोशी 1998 से लगातार महू और इंदौर-3 से मैदान संभाले हैं। तीनों ही 2013 के चुनावों में हार का सामना कर चुके हैं। वहीं 2008 में पहली बार बनी राऊ सीट से तीसरी बार जीतू पटवारी चुनाव में उतरेंगे। वह वर्तमान विधायक हैं। वहीं धार की सरदारपुर, गंधवानी, कुक्षी, धरमपुरी, बदनावर सीटों पर भी पंरपरागत चेहरे ही मैदान में उतारे गए हैं। सरदापुर में प्रताप ग्रेवाल, बदनावर से राजवर्धनसिंह दत्तीगांव और धरमपुरी में पांचीलाल मेढ़ा को हारने के बाद फिर से टिकट दिया है। वहीं कुक्षी से सुरेंद्रसिंह बघेल, गंधवानी से उमंग सिंघार चुनाव मैदान में हैं। बघेल और सिंघार दोनों ने ही चुनाव जीता था। वहीं धार में कांग्रेस ने फिर गौतम परिवार पर भरोसा जताया। इस बार बालमुकुंद सिंह गौतम की जगह उनकी पत्नी प्रभा गौतम को प्रत्याशी बनाया है। 2013 के चुनाव में भाजपा की नीना वर्मा ने बालमुकुंदसिंह गौतम को शिकस्त दी थी। कांग्रेस झाबुआ और अलीराजपुर की पांच सीटों में से तीन पर ही कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किए हैं। तीनों ही सीट पर कांग्रेस ने प्रत्याशी बदले हैं। झाबुआ से जेवियर मेढ़ा की जगह डॉ. विक्रांत भूरिया, थांदला से गेंदालाल डामोर की जगह वीरसिंह भूरिया और जोबट से विशाल रावत की जगह कलावती भूरिया मैदान में हैं। देवास की पांच में से तीन सीट सोनकच्छ, बागली ओर देवास में भी कांग्रेस ने टिकट बदले हैं। बागली से तेरसिंह देवड़ा की जगह कमलसिंह वास्केल और देवास से रेखा वर्मा, मनोज राजानी को छोडक़र जयसिंह ठाकुर को टिकट दिया है। सोनकच्छ विधायक पद से 2009 में इस्तीफा देकर सांसद बनने वाले सज्जनसिंह वर्मा फिर यहीं से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर उन्होंने अपने साथी अर्जुन वर्मा को दो बार टिकट दिलाया था।
2013 विधानसभा चुनाव के ही अधिकांश प्रत्याशियों पर धार, झाबुआ, आलीराजपुर, देवास और इंदौर में खेला दांव

26 सीट हैं पांच जिलों में

17 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हुई पहली सूची में
6 हारे हुए नेताओं को फिर उतारा मैदान में

8 टिकट बदले पांच जिलों में

9 में से इंदौर की पांच सीट पर नाम अटके

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो