scriptMP ELECTION : किसी की आय लाख रूपए तो कोई कमाता है करोड़ों , जानिए प्रत्याशियों की संपत्ति | MP ELECTION: Know the assets of the candidates | Patrika News

MP ELECTION : किसी की आय लाख रूपए तो कोई कमाता है करोड़ों , जानिए प्रत्याशियों की संपत्ति

locationइंदौरPublished: Nov 10, 2018 12:20:55 pm

बीते पांच सालों में विधायक रहे और हारे हुए सभी लोगों की संपत्तियों में इजाफा हुआ है।

indore 1

MP ELECTION : किसी की आय लाख रूपए तो कोई कमाता है करोड़ों , जानिए प्रत्याशियों की संपत्ति

इंदौर. बीते पांच सालों में विधायक रहे और हारे हुए सभी लोगों की संपत्तियों में इजाफा हुआ है। 10 साल बाद चुनाव लड़ रहे संजय शुक्ला की बीते 10 सालों में संपत्ति में सबसे जबरदस्त इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति 2008 के बनिस्बत 9 गुना बढ़ गई है। शुक्ला की जमीनों के साथ ही उनके वाहनों की संख्या भी बढ़ गई। 2008 में 9 वाहनों के मालिक शुक्ला 2018 में 50 वाहनों के मालिक हो गए हैं। उन्होने 10 सालों में कई लोगों को कर्जा भी दिया है। सुदर्शन गुप्ता एकमात्र विधायक हैं, जिनकी संपत्ति पांच साल में कम हो गई। गुप्ता की संपत्ति में 12 लाख रुपए की कमी आई है। हालांकि उनकी पत्नी शकुंतला गुप्ता की संपंत्ति में ९० लाख रुपए का इजाफा हुआ है।
शहर की सीटों पर दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने जिन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, वे सभी करोड़पति हैं। इंदौर शहर की सभी 6 सीटों पर चुनाव लडऩे वाले दोनों ही दलों का कोई भी नेता ऐसा नहीं है जिसके पास 1 करोड़ से कम की संपत्ति हो। इंदौर में खड़े किए गए दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों में संजय शुक्ला अरबपति हैं। रमेश मेंदोला के पास सबसे कम जायदाद है। पांच नंबर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार सत्यनारायण पटेल के पास करोड़ों की संपत्ति है। वे हेलीकॉप्टर से विधानसभा में पहुंचने को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन वाहनों में उनके नाम पर सिर्फ एक ट्रैक्टर है। महापौर व चार नंबर से विधायक मालिनी गौड़ ने विधायक के वेतन के साथ बीमा एजेंट का काम करने की बात कही है।
इंदौर-1
संजय शुक्ला
नकद, बैंक बैलेंस, जेवर से लेकर वाहन तक सब करोड़ों में, कर्ज में भी यही स्थिति बरकरार
नकद
स्वयं के हाथ में नकदी: 18 लाख 50 हजार
चल संपत्ति: 41 करोड़ , 35 लाख ,32 हजार रुपए
पत्नी के हाथ में नकदी: एक लाख 70 हजार
चल संपत्ति- 7 करोड, 78 लाख, 53 हजार, 857
अचल संपत्ति
संजय शुक्ला: 62 करोड़, 36 लाख, 64 हजार रुपए
पत्नी की- 28 करोड़ 43 लाख 10 हजार रुपए
वाॢषक आय- 1 करोड़ 81 लाख 31 हजार रुपए
वाहन- 9 कार, 12 क्रेन, 20 ट्रक-टे्रलर, 4 बाइक, एक स्कूटर, 5 डंपर 3 करोड़ 13 लाख 56 हजार
जेवर- एक करोड़ 22 लाख खुद के और एक करोड़ 25 लाख रुपए पत्नी के
100 करोड़ से अधिक की संपत्ति
संजय शुक्ला स्वयं 103 करोड की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। वहीं उन पर 32 करोड़ रुपए का कर्जा भी है। हालांकि उन पर एक भी आपराधिक केस दर्ज नहीं है।
सुदर्शन गुप्ता
दो केस दर्ज हैं, लेकिन कोर्ट में लंबे समय से नहीं मिल रही उनकी फाइल
नकद
स्वयं के हाथ में नकदी: 92 हजार 320 रुपए
चल संपत्ति: 89 लाख 13 हजार रुपए
पत्नी के हाथ में नकदी: 64 हजार 985 रुपए
चल संपत्ति- 26 लाख 16 हजार 358 रुपए
अचल संपत्ति
सुदर्शन गुप्ता: 3 करोड़ 24 लाख 2 हजार रुपए
पत्नी की- 3 करोड़ 11 लाख 17 हजार 680 रुपए
वाॢषक आय- 40 लाख 54 हजार रुपए
वाहन- एक स्कॉर्पियो 8 लाख 23 हजार। पत्नी के नाम एक मारुति स्विफ्ट कीमत 7 लाख 50 हजार
जेवर- खुद के पास 1 लाख 60 हजार का सोना। पत्नी के पास 4 लाख 80 हजार का सोना
पांच वर्षों में कम हुई संपत्ति
विधायक गुप्ता के पास 4.13 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उन पर 29.11 लाख का कर्जा भी है। गुप्ता पर दो प्रकरण हैं, लेकिन उनकी फाइल कोर्ट में नहीं मिल पा रही है।
indore 2
इंदौर-2
मोहन सेंगर
तीन में से एक केस में मिल चुकी कोर्ट उठने तक की सजा, दो अन्य मामलों में जारी है अपील
नकद
स्वयं: एक लाख 92 हजार 150
चल संपत्ति: एक करोड़ 78 लाख 41 हजार 876
पत्नी के हाथ में नकदी: एक लाख 41 हजार 500
चल संपत्ति- एक करोड़ 30 लाख 5 हजार 734 रुपए
अचल संपत्ति
मोहन सेंगर: 2 करोड़ 38 लाख 5 हजार 350 रुपए
पत्नी की- एक करोड़ 14 लाख रुपए
वाॢषक आय- 3 लाख 87 हजार 156
वाहन- ऑडी क्यू3 कीमत 22 लाख। हुंडई वरना 2 लाख 76 हजार 356। मारुति वेगनआर 5 लाख 56 हजार।
जेवर- 170 ग्राम सोना कीमत 2 लाख 19 हजार 174। पत्नी के पास 450 ग्राम सोना 4 लाख 18 हजार 524
500 रुपए का दंड भी लग चुका
4.13 करोड़ की संपत्ति है। सेंगर पर तीन केस दर्ज हैं, जिनमें एक में उन्हें 500 रुपए का दंड और कोर्ट उठने की सजा मिली थी। दो अन्य मामलों में सजा के खिलाफ अपील चल रही है।
रमेश मेंदोला
कृषि और बैंक ब्याज आय का जरिया
नकद
स्वयं : एक लाख 21 हजार 808।
चल संपत्ति: 65 लाख 54 हजार 616 रुपए
अचल संपत्ति- 93 लाख रुपए
वाहन: मारुति ब्रेजा कीमत 7 लाख 60 हजार 620 रुपए।
जेवर- 20 ग्राम सोना कीमत 55 हजार 800 रुपए।
वाॢषक आय- 12 लाख 61 हजार 210 रुपए
पेशा- कृषि, बैंक ब्याज, विधायक भत्ता।
अपराध- नहीं
indore 3
इंदौर-3
आकाश विजयवर्गीय
30 लाख की अचल संपत्ति, वाहन नहीं
नकद
स्वयं : 21.61 हजार। पत्नी 95 हजार रु.।
चल संपत्ति: 2 करोड़ 58 लाख, 53 हजार, 583 रुपए। पत्नी: 39 लाख 82 हजार 926 रुपए
अचल संपत्ति- 30 लाख रु. पत्नी : 30 लाख रुपए।
वाहन: नहीं है।
जेवर- 10 लाख 90 हजार 733 रु.। पत्नी 10 लाख 37 हजार 131 रु.।
वाॢषक आय- 73 लाख 30 हजार रु. पत्नी: 2 लाख 66 हजार रुपए।
पेशा- वेतन, ब्याज, शेयर व डिविडेंड से आय।
अश्विन जोशी
7 करोड़़ की चल संपत्ति, साढ़े आठ लाख की सालाना आमदनी और एक हजार रुपए की बाइक
नकद
नकदी: 30 हजार रुपए।
चल संपत्ति: 81 लाख 62 हजार, 602 रुपए। पत्नी के पास 69 लाख 60 हजार 931 रुपए।
पत्नी के हाथ में नकदी: 30 हजार रुपए।
चल संपत्ति- 7 करोड़, 78 लाख, 53 हजार, 857
अचल संपत्ति
स्वयं: 1 करोड़ 90 हजार रु.। पत्नी की 25 लाख रु.।
वाॢषक आय- स्वयं की 8 लाख 58 हजार रुपए व पत्नी की एक लाख 31 हजार रुपए।
वाहन- बाइक एक हजार रु., जीप कीमत 10 हजार। पत्नी के पास एक्टिवा कीमत 48 हजार।
जेवर- 100 ग्राम सोना कीमत 2 लाख 56 हजार।
पति-पत्नी दोनों के पास एक सी नकदी
कांग्रेस उम्मीदवार के पास 2.71 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं। उनके खिलाफ फिलहाल एक केस विचाराधीन है। पति-पत्नी दोनों के हाथ 30-30 हजार नकद है।
indore 4
इंदौर-4
मालिनी गौड़
पेशे से बीमा एजेंट , करोड़़ों में अचल संपत्ति, सालाना आय साढ़े छह लाख, कर्जा भी लाखों में
नकद
स्वयं के हाथ में नकदी: 1 लाख 3 हजार रुपए।
चल संपत्ति- 1.06 लाख
अचल संपत्ति
3.28 करोड़
वाॢषक आय- 6.65 लाख रुपए
कर्जा – 25.62 लाख
पेशा – बीमा एजेंट
शिक्षा बीए
जेवर- 82 तोला सोना, 2.5 किलो चांदी
अपराध- नहीं
करोड़ों की संपत्ति लाखों का कर्ज भी
महापौर के पास 4.34 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। जबकि 25.62 लाख रुपए का कर्जा भी उनके नाम पर है। महापौर के खिलाफ कोई केस नहीं दर्ज है।
सुरजीतसिंह चड्डा
किराया और व्यापार से आमदनी, दो लक्जरी कारों सहित 75 करोड़, डेढ़ किलो से ज्यादा सोना
नकद
सालाना आय- खुद 27.93 लाख रुपए
पत्नी लवलीन कौर 21.40 लाख रुपए
पेशा- खुद किराया व व्यापार, पत्नी शेयर व्यापार
चल संपत्ति- खुद 2.71 करोड़, पत्नी 1.90 करोड़
अचल संपत्ति- खुद 75 करोड़, पत्नी 1.57 करोड़
अपराध- दो
वाहन- 36 लाख की फारच्यूनर, आई-20 व स्कार्पियो कारे
जेवर- 1650 ग्राम सोना, 255 कैरेट की डायमंड ज्वेलरी
कर्जा- खुद 69.88 लाख, पत्नी 50.20 लाख
नकदी- खुद 24.50 लाख रु., पत्नी 5.50 लाख रुपए।
कोर्ट में दो केस विचाराधीन हैं
कांग्रेस के उम्मीदवार के पास 77.76 करोड़ की संपत्तियां है। उन पर 69.88 लाख रुपए का कर्जा है। चड्ढा पर फिलहाल 2 केस लंबित है।
indore 5
इंदौर-5

महेंद्र हार्डिया
खुद के पास 30 तो पत्नी के पास 15 तोला सोना
नकद
स्वयं : खुद 95 हजार रुपए, पत्नी 75 हजार 300 रुपए
चल संपत्ति: खुद 99.55 लाख, पत्नी 34.70 लाख
अचल संपत्ति- खुद 1.93 करोड़, पत्नी 2.26 करोड़
वाहन: 11.56 लाख की इनोवा कारें
जेवर- खुद 30 तोला, पत्नी के पास 15 तोला सोना व एक किलो चांदी
वाॢषक आय- 6 लाख 19 हजार रुपए
पेशा- खुद व्यापार, पत्नी व्यापार व गृहणी
अपराध- नहीं
सत्यनारायण पटेल
हेलीकॉप्टर में घूमते हैं खुद के पास सिर्फ ट्रैक्टर
नकद
स्वयं : 6.06 लाख, पत्नी 7.76 लाख रु.
चल संपत्ति: खुद 67.20 लाख, पत्नी 1.37 करोड़
अचल संपत्ति- खुद 40.75 करोड़, पत्नी 32.83 करोड़
वाहन: 2.71 लाख रुपए का ट्रैक्टर
जेवर- खुद 400 ग्राम सोना व 5 किलो चांदी, पत्नी के पास 612 ग्राम सोना व 3 किलो चांदी।
वाॢषक आय- खुद 57.30 लाख रुपए, पत्नी 5.24 लाख रुपए
पेशा- खुद कृषि, किराया, कंपनी संचालक, पत्नी कृषि व कंपनी संचालक
अपराध- 3
rau
राऊ
जितेंद्र पटवारी
साढ़े आठ करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति, पत्नी भी करोड़ों की मालकिन, खुद पर 11 अपराध दर्ज
नकद
स्वयं के हाथ में नकदी: 1.25लाख रुपए
चल संपत्ति: 30.08 लाख रुपए
पत्नी के हाथ में नकदी: एक लाख
चल संपत्ति- 20.81 लाख रुपए
अचल संपत्ति
जीतू पटवारी: 8.63 करोड रुपए
पत्नी की- 7.43 करोड़ रुपए
वाॢषक आय-खुद 15.31 लाख, पत्नी 17.56 लाख
वाहन- 28 लाख की पजेरो स्पोट्र्स कार
जेवर- पत्नी के पास 350 ग्राम सोना।
अपराध- 11
6.81 करोड़ रुपए का है कर्जा भी
कांग्रेस के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष के पास 8.93 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं उन पर 6.81 करोड़ रुपए का कर्जा भी है। पटवारी पर फिलहाल 11 प्रकरण लंबित हैं।
महादेव वर्मा
दो पत्नियों में से एक के पास अचल संपत्ति नहीं, चल संपत्ति में भी दोनों के बीच भारी अंतर
नकद
स्वयं के हाथ में नकदी: 4.51 लाख रुपए
चल संपत्ति: 16.40 लाख रुपए
पत्नी के हाथ में नकदी: शशिकला 3.88 लाख व तरुणा के पास ४ लाख रुपए।
चल संपत्ति- (शशिकला) 40.84 व (तरुणा) 3.12 लाख
अचल संपत्ति
मधु वर्मा: 2.42 करोड रुपए
पत्नी की- शशिकला के पास कुछ नहीं, तरुणा के पास 4.21 करोड़
वाॢषक आय- खुद 2.81 लाख, पत्नी शशिकला 3.64 लाख, पत्नी तरुणा 3.12 लाख
जेवर- खुद के पास तीन तोला, शशिकला 45 तोला सोना, 300 ग्राम चांदी, तरुणा के पास 45 तोला सोना व 300 ग्राम चांदी
एक लोकायुक्त प्रकरण भी विचाराधीन
मधु वर्मा के खिलाफ आईडीए अध्यक्ष रहते हुए एक लोकायुक्त प्रकरण प्लॉट आवंटन संबंधी दर्ज हुआ था। इनकी दो पत्नियां शशिकला और तरुणा हैं।
sanver
सांवेर
राजेश सोनकर
आमदनी का साधन होस्टल और ब्रोकरेज, पत्नी के पास 75 लाख के जेवर
नकद
शिक्षा- डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी)
पेशा- होस्टल और ब्रोकरेज, पत्नी- शिक्षिका
नकद- 50 हजार, पत्नी- 70 हजार
बैंक और निवेश- 5 लाख, पत्नी- 50 हजार
अपराध- 2 (संपत फॉर्म में एसटीपी नहीं लगाने पर दर्ज केस)
वाहन- डस्टर (9.19 लाख)
जेवर- 20 तोला सोना, 600 ग्राम चांदी (कीमत 6.25 लाख), पत्नी- 25 तोला सोना, 1 किलो चांदी (कीमत 75.39 लाख)
कर्जा- 8 लाख (वाहन लोन)
परिवार की विरासत के लिए कई थे दावेदार
इस बार सांवेर विधानसभा से उनके परिवार के ही दावेदार थे। कांगे्रस से प्रेमचंद गुड्डू के आने के बाद स्थिति और डांवाडोल हो गई थी। ताई के हस्तक्षेप के बाद मामला संभल पाया।
तुलसी सिलावट
दोनों पर 20-20 लाख का होम लोन
नकद
शिक्षा- एमए, एलएलबी
नकद- 2,20,175, पत्नी सुनीता सिलावट- 1,97,800
बैंक और निवेश- 1,24,825, पत्नी- 6,58,595, बेटा- 547
जमीनें- कुल कीमत 5.68 करोड़, 12.627 एकड़ कृषि भूमि (कीमत 3.28 करोड़), गैरकृषि भूमि 7264 वर्गफीट (कीमत 2.19 करोड़) पत्नी- 1.97 करोड़ के मकान और दुकान
अपराध- 1
वाहन- वर्ना (3.45 लाख)
जेवर- सोना-चांदी (कीमत 1.36 लाख), पत्नी- सोना-चांदी (कीमत 9.91 लाख), बेटा- 125.71 ग्राम सोन
mahow
महू
उषा ठाकुर
विधायक भत्ता ही आय का साधन
नकद
स्वयं : 1 लाख रुपए
बैंक खाता : एक खाते में 1 लाख 27 हजार 876 व दूसरे में 10 हजार रुपए
लोन- 3 लाख 63 हजार 054
वाहन: मारुति सेलेरिया
जेवर- 10 ग्राम सोना कीमत 30 हजार रुपए
आय- एक लाख 9 हजार 907 रुपए मासिक विधायक भत्ता
हथियार- एक रिवाल्वर कीमत 60 हजार रुपए
अपराध- पलासिया थाने में एक केस दर्ज।
अंतर सिंह दरबार
पैतृक कृषि भूमि ही आय का माध्यम, पत्नी के पास भी तीन एकड़ से अधिक जमीन
नकद
स्वयं: डेढ़ लाख रुपए नकदी
पत्नी: 50 हजार रुपए
बैंक खाता: चार बैंक खातों में करीब 65 हजार रुपए। पत्नी के बैंक खाते में 25 हजार 500 रुपए।
जेवर: पत्नी के पास 30 तोला सोना, एक किलो चांदी। कुल कीमत 10 लाख रुपए
अचल संपत्ति दरबार: तीन एकड़ पैतृक़ जमीन कीमत एक करोड़ 42 लाख 66 हजार
पत्नी पार्वतीदेवी: 3.077 एकड़ जमीन (64 लाख 24 हजार रुपए) उनकी पत्नी के पास। नांदेड़ में 6500 वर्गफीट पर मकान (कीमत 60 लाख)।
हथियार: एक रिवाल्वर
अपराध: एक अपराध दर्ज
अनुचित लाभ पहुंचाने का मामला दर्ज
इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक में अंशधारकों व निवेशकों को हानि पहुंचाने व अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप। प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन।
depalpur
देपालपुर
मनोज पटेल
करोड़ों की कृषि और गैर कृषि भूमि, लाखों नकद हाथ में, करोड़ों का कर्ज भी
नकद
नकद- 2 लाख, पत्नी मंगलेश पटेल- 50 हजार
बैंक और निवेश- 74,75,164, पत्नी- 8,145, आश्रित बीमा पॉलिसी 5 लाख
संपत्ति – जमीन (13.45 करोड़), कृषि भूमि 7.558 हेक्टेयर (कीमत 11.70 करोड़), गैरकृषि भूमि, मकान- 8310 वर्गफीट (कीमत 1.75 करोड़)
अपराध- 1 (बिजली आंदोलन के लिए कोर्ट उठने तक और 200 रुपए का दंड)
वाहन- वेगन-आर (2.65 लाख)
जेवर- 150 ग्राम सोना (कीमत 4,80,000), पत्नी 360 ग्राम सोना (कीमत 11.52 लाख), आश्रित 20 ग्राम सोना (कीमत 64,000)
कर्जा- 9,75,94,468 रुपए
200 का जुर्माना व कोर्ट उठने की सजा
पटेल पर एक आंदोलन के दौरान दर्ज केस को लेकर 200 रुपए का जुर्माना और कोर्ट उठने तक की सजा हो चुकी है। पत्नी के पास उनसे दो गुना अधिक सोना है।

विशाल पटेल
पत्नी के पास खुद से तीन गुना अधिक बैंक निवेश, 64 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति
नकद
स्वयं: 10,52,663 रुपए
पत्नी के हाथ में नकदी: 5,50,500
बैंक और निवेश: 3,22,51,127, पत्नी- 9,80,38,842
अचल संपत्ति: कुल 19.1507 हेक्टेयर (कीमत 64,54,25,645)
वाहन- फॉच्र्यूनर (20.56 लाख), पत्नी- एस क्रॉस (7.92 लाख 400)
जेवर – 401.09 ग्राम सोना (कीमत 11,94,041), पत्नी 1498.50 ग्राम सोना (कीमत 44,61,034), बेटा गिरिराज पटेल 125.71 ग्राम सोना (कीमत 3,74,237)
कर्जा- 4,17,44,539, पत्नी- 14,34,516
हथियार- रिवॉल्वर (कीमत 1 लाख)
नकदी पत्नी से दोगुना ज्यादा
पटेल के पास एक रिवाल्वर भी है। उनके ऊपर संपत फॉर्म में एसटीपी नहीं लगाने को लेकर एक केस भी दर्ज हुआ था। बैंक निवेश के मामले में भले वे पत्नी से पीछे हैं, लेकिन नकदी उनसे दोगुना अधिक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो