scriptMP ELECTION RESULT : यहां जीती कांग्रेस, भाजपा को 9 हजार वोट से हराया | Mp Election results 2018 live updates from indore | Patrika News

MP ELECTION RESULT : यहां जीती कांग्रेस, भाजपा को 9 हजार वोट से हराया

locationइंदौरPublished: Dec 11, 2018 03:54:17 pm

भाजपा को 9 हजार वोट से हराया

indore election result

MP ELECTION RESULT LIVE UPDATE : इंदौर में कांग्रेस 3 और बीजेपी 6 सीटों पर आगे

इंदौर. जिस घड़ी का आम जनता, राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को बेसब्री से इंतजार था, वह आखिर आ ही गई। यानी 11 दिसंबर। प्रदेश में नई सरकार चुनने की तारीख। मंगलवार को प्रदेश के साथ ही जिले की 9 सीटों के वोटों की गिनती हो रही है।
प्रदेश में नई सरकार के लिए मंगलवार को सुबह 8 बजे ईवीएम में बंद उम्मीदवारों के भाग्य खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।पहले डाकमत पत्र पेटियों में भरकर लाए गए है इसके पहले सभी प्रत्याशी और मतगणना एजेंट साढ़े सात बजे ही स्थल पर पहुंचे। सीआरपीएफ और पुलिस के साए में हो रही मतगणना। मतगणना नेहरू स्टेडियम में होगी। 600 कर्मचारी मतों की गिनती कर रहे है। जिले में 9 विधानसभा के 3116 बूथों की ईवीएम के मतों की गिनती हो गई है। अफसरों के मुताबिक इस प्रत्येक राउंड का फार्म 20 जारी करने के बाद ही अगला राउंड शुरू होगा, जिससे हर बार लगने वाले समय से अधिक समय लगेगा।इस बार मतगणना को ले कर सख्ती बरती जा रही है। हर विधानसभा कक्ष में 3 कैमरे लगाए गए है। पूरे परिसर में 5 अन्य केंद्रों के साथ 32 कैमरों की निगरानी में मतगणना होगी।
भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी

इंदौर -1 –
भाजपा – सुदर्शन गुप्ता –
कांग्रेस – संजय शुक्ला – 7000 मतों से आगे

इंदौर – 2
भाजपा – रमेश मेंदोला – 38522 मतों से आगे
कांग्रेस – मोहन सेंगर
इंदौर – 3
भाजपा – आकाश विजयवर्गीय –
कांग्रेस – अश्विन जोशी – 1632 मतों से आगे

इंदौर – 4
भाजपा – मालिनी गौड़ – 26471 मतों से आगे
कांग्रेस – सुरजीत चड्ढा

इंदौर – 5
भाजपा – महेंद्र हार्डिया –
कांग्रेस – सत्यनारायण पटेल – 9334 मतों से आगे
राउ
कांग्रेस – जीतू पटवारी – 1466 मतों से आगे
भाजपा – मधु वर्मा

देपालपुर
भाजपा – मनोज पटेल
कांग्रेस – विशाल पटेल – 9000 मतों से जीते

सांवेर
भाजपा – राजेश सोनकर –
कांग्रेस – तुलसी सिलावट – 5532 मतों से आगे
महू
भाजपा – उषा ठाकुर – 2103 मतों से आगे
कांग्रेस – अंतरसिंह दरबार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो