मध्य प्रदेश सरकार कराएगी 76 लाख छोटे किसानों का फसल बीमा
इंदौरPublished: May 25, 2023 08:22:11 pm
कृषि मंत्री कमल पटेल की घोषणा, कहा- प्रस्ताव तैयार, जल्द कैबिनेट में लाएंगे।


मध्य प्रदेश सरकार कराएगी 76 लाख छोटे किसानों का फसल बीमा
इंदौर. प्राकृतिक आपदा, ओलावृष्टि व अन्य कारणों से फसल बर्बाद होने पर छोटे व सीमांत किसानों को बड़ा नुकसान होता है। उनकी फसल बीमा करवाने के लिए हजारों रुपए का प्रीमियम भरने की क्षमता नहीं होती है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने इंदौर में आयोजित मालवा किसान मेला में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, अब छोटे व सीमांत किसानों का फसल बीमा सरकार करवाएगी। इन किसानों की प्रीमियम सरकार भरेगी। इसका लाभ प्रदेश के 76 लाख किसानों को होगा। वर्तमान में देंखे तो प्रदेश में 1 करोड़ तीन लाख किसानों में मात्र 24 लाख ही फसल बीमा करवाते हैं।