scriptMp local body elecation: इंदौर में परवान चढ़ा मतदान, 1 बजे तक 31 फीसदी | Mp local body election: Voter turnout in Indore, 31 till 1 noon | Patrika News

Mp local body elecation: इंदौर में परवान चढ़ा मतदान, 1 बजे तक 31 फीसदी

locationइंदौरPublished: Jul 06, 2022 01:11:57 pm

Submitted by:

sachin trivedi

शहर के ज्यादातर वार्डो में औसत मतदान 30 प्रतिशत पार

patrika

patrika

इंदौर. नगर निगम चुनाव में धीमी गति के बाद इंदौर शहर में मतदान ने जोर पकड़ लिया है। शहर में दोपहर 1 बजे तक करीब 31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जानकारों की माने तो बारिश की संभावनाओं के बीच यह प्रतिशत राहत देने वाला है, क्योंकि अनुमान लगाया जा रहा था कि बारिश के बादल मतदान के उत्साह पर ब्रेक लगा सकते हैं। हालांकि तमाम संभावनाओं को खारिज करते हुए इंदौर के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी दर्शाते हुए मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। शहर के करीब 59 वार्डो में मतदान प्रतिशत औसत 25 का आंकड़ा पार कर गया, हालांकि कुछ वार्डो में दोपहर तक मतदान धीमा रहा और प्रतिशत का आंकड़ा कम दर्ज हुआ।

patrika
IMAGE CREDIT: patrika

ईवीएम गड़बड़ी पर प्रेक्षक ने ली जानकारी
शहर के करीब एक दर्जन वार्डो में ईवीएम की गड़बड़ी की शिकायतों के बाद निर्वाचन कार्यालय की ओर से वार्डो के केन्द्रों से जानकारी तलब की गई है। उधर, इंदौर से लगे महू, देपालपुर, बेटमा, गौतमपुरा, हातोद, मानपुर, राऊ और सांवेर में भी नगर परिषदों के लिए चुनाव में दोपहर 12 बजे तक करीब 38 प्रतिशत मतदान दर्ज कर लिया गया है। इन इलाकों में भी सुबह के समय आसमान बादलों से ढंका रहा, लेकिन सुबह करीब 9 बजे के बाद बादल छंट गए और धूप के बीच मतदान केन्द्रों पर लोगों ने दस्तक दे दी।

patrika
IMAGE CREDIT: patrika

कई वार्डों में मतदान प्रतिशत 28 के पार
शहर के कई वार्डो में सुबह 9.30 बजे तक मतदान का प्रतिशत औसत 25 फीसदी के आसपास पहुंच गया है। शुरुआती 2 घंटे के मतदान में करीब 36 वार्ड आगे चल रहे हैँ तो कुछ वार्डो में धीमी गति के कारण मतदान का प्रतिशत 16 से 18 फीसदी के बीच बताया जा रहा है। दोपहर 12 बजे तक मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होकर करीब 28 प्रतिशत हो गया। वहीं, वार्ड प्रत्याशियों के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता और अन्य पदाधिकारी भी अपने परिवार के साथ वार्डो के मतदान केन्द्रों पर पहुंंचकर मतदान कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो