
MP Politics: मध्यप्रदेश के महू (इंदौर) में 27 जनवरी को कांग्रेस की रैली होने जा रही है। जिससे पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ने कांग्रेस पार्टी से 52 लाख रुपए का हिसाब मांगा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की सभा कराने के लिए उनके द्वारा 2016, 2018 और 2022 में कर्ज लिया गया था। जिसमें 52 लाख 23 हजार 245 रुपए खर्च हुए थे।
पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ने राहुल गांधी के आने के पहले ही धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है। उनका आरोप है कि कार्यक्रमों के लिए उन्होंने अपनी जमीन बेचकर लोगों का कर्ज चुकाया, लेकिन पार्टी के द्वारा उनकी मदद नहीं की गई। इसलिए कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था। उनके समर्थकों द्वारा कांग्रेस विरोध नारे लगाए गए। पूर्व विधायक के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ने जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा से पहले आरोप लगाते हुए कहा कि जब मेरा महू विधानसभा में प्रभाव था। तब कांग्रेस पार्टी द्वारा मेरा इस्तेमाल किया गया। अब पार्टी के द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है।
दरअसल, कांग्रेस के द्वारा 27 जनवरी को जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आंबेडकर के मुद्दे पर संसद में जमकर लड़ाई हुई थी। जिसकी लड़ाई लड़ने कांग्रेस अब सड़क पर उतरी है। आंबेडकर के जन्मस्थली में कार्यक्रम कर कांग्रेस संविधान बचाओ पदयात्रा शुरु करने जा रही है। इस पदयात्रा को एक साल तक चलाया जाएगा। इस यात्रा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई अन्य बड़े नेता शामिल होंगे।
Updated on:
25 Jan 2025 05:09 pm
Published on:
25 Jan 2025 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
