scriptIndore News : नगर निगम ने चिह्नित किए 19 आदर्श मतदान केंद्र | Municipal Corporation has identified 19 model polling stations | Patrika News

Indore News : नगर निगम ने चिह्नित किए 19 आदर्श मतदान केंद्र

locationइंदौरPublished: Jul 05, 2022 11:39:10 am

Submitted by:

Uttam Rathore

मतदाता के लिए बिछेगा रेड कॉरपेट और लगेंगे गुब्बारे, बरसात को देख केंद्र के पास जलजमाव न होने देने के आदेश

Indore News : नगर निगम ने चिह्नित किए 19 आदर्श मतदान केंद्र

Indore News : नगर निगम ने चिह्नित किए 19 आदर्श मतदान केंद्र

इंदौर. लोकतंत्र का महापर्व कल मनाया जाएगा, क्योंकि शहर सरकार का चुनाव करने के लिए मतदान होगा। इसकी तैयारी में सरकारी अमला लगा हुआ है। नगर निगम ने भी 19 ऐसे मतदान केंद्र चिह्नित किए हैं, जिन्हें आदर्श बनाया जाएगा। यहां पर मतदाता के लिए रेड कॉरपेट बिछाने के साथ गुब्बारे लगाकर सजावट की जाएगी और अन्य कई तरह की व्यवस्था होगी। बरसात को देखते हुए समस्त जोनल अफसरों को मतदान केंद्र के आसपास जलजमाव न होने देने के आदेश दिए गए हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय ने नगर निगम चुनाव को लेकर 903 भवनों में 2250 मतदान केंद्र बनाए हैं। इन पर मतदान कल सुबह से होगा। इसकी तैयारी में कई दिनों से नगर निगम अमला लगा हुआ है। परिषद विभाग, जनकार्य, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग और जलप्रदाय विभाग के अफसर से लेकर कर्मचारी मतदान केंद्र की व्यवस्था में जुटे हैं। मतदाताओं के लिए पानी से लेकर बैठने की व्यवस्था की गई है, लेकिन बरसात से लोगों को बचाने के लिए वाटर प्रूफ टेंट नहीं लगे हैं। धूप से बचने के लिए छांव को लेकर लगने वाले ही टेंट लगाए हैं।
मतदान दल के केन्द्र पर आने से जाने तक पेयजल की पूर्ति, प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शौचालय सुविधा और निर्वाचन से संबंधित आवश्यक कार्य निगम ने किए हैं। मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प बनाई गई है, ताकि उनकी व्हील चेयर आसानी से मतदान केन्द्र के अंदर तक पहुंच जाएं। इसके साथ ही 19 मतदान केंद्र आदर्श बनाने के लिए चिह्नित किए हैं। इनको आकर्षक सजाने के साथ मतदाताओं के लिए लाल कारपेट बिछाया जाएगा। इधर, बरसात को देखते हुए निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने मतदान के दौरान मतदान केन्द्र परिसर में किसी भी प्रकार का जल जमाव न होने के आदेश 19 जोन पर तैनात जोनल अफसरों को दिए हैं। मुख्य मार्ग से मतदान केन्द्र तक पहुंच मार्ग पर पानी न भरे, इसको लेकर भी हिदायत दी गई है।
ये केंद्र बनेंगे आदर्श

– जोन-1 के वार्ड 7 में शासकीय शारदा कन्या उ. मा. विद्यालय।
– जोन-2 के वार्ड 67 में मतदान केंद्र क्रमांक-1721।
– जोन-3 के वार्ड 57 में संस्कृत महाविद्यालय नया भवन सुभाष मार्ग।
– जोन-4 में आज मतदान केंद्र चिह्नित होगा, जबकि कल मतदान है।
– जोन-5 के वार्ड 22 विकलांग कल्याण संघ सी सेक्टर सुखलिया।
– जोन-6 के वार्ड 27 में महिला व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्था सुखलिया मेन रोड।
– जोन-7 के वार्ड 29 में सिका स्कूल स्कीम-54।
– जोन-8 के वार्ड 37 में इंदौर पब्लिक स्कूल सांई कृपा कॉलोनी गली नंबर-1।
– जोन-9 के वार्ड 47 में बाल विनय मंदिर नई बिल्डिंग कमरा नंबर-1।
– जोन-10 के वार्ड 42 में मुख्य अभियंता कार्यालय लोक निर्माण विभाग सर्किल-1 ओल्ड पलासिया।
– जोन-11 के वार्ड 48 में सेंट पॉल स्कूल।
– जोन-12 के वार्ड 65 में प्रीतमदास सभागृह दक्षिण व पूर्व भाग साधु वासवानी नगर।
– जोन-13 के वार्ड 81 में एनीबेसेंट स्कूल प्रिकांको कॉलोनी मकान नंबर-1।
– जोन-14 के वार्ड 79 में प्राइम एकेडमी और वार्ड 82 में ग्लोबल हाइट्स सुदामा नगर।
– जोन-15 के वार्ड 83 में सराफा कन्या विद्या निकेतन।
– जोन-16 के वार्ड 5 में चैतन्य बाल माध्यमिक विद्यालय रामानंद नगर धार रोड और वार्ड-15 में श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल विद्या पैलेस।
– जोन-17 के वार्ड 23 में सेंट विरोट फ्लोटी स्कूल रेडीमेड कॉम्प्लेक्स।
– जोन-18 के वार्ड 63 में मौर्य धर्मशाला नौलखा मेन रोड।
– जोन-19 के वार्ड 41 में आदर्श शिशु विहार।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो