scriptहत्या के ठीक एक महीने बाद उसी ढाबे पर पहुंच गए खाना खाने, नौकर ने पहचाना तो ढ़ाई महीने बाद पकड़ाए हत्या के आरोपी | murder accused arrested | Patrika News

हत्या के ठीक एक महीने बाद उसी ढाबे पर पहुंच गए खाना खाने, नौकर ने पहचाना तो ढ़ाई महीने बाद पकड़ाए हत्या के आरोपी

locationइंदौरPublished: Dec 14, 2019 06:05:14 pm

गाड़ी चलाने के दौरान विवाद होने पर की थी हत्या, राऊ मेें हुए अंधेकत्ल के दो आरोपी गिरफ्तार

हत्या के ठीक एक महीने बाद उसी ढाबे पर पहुंच गए खाना खाने, नौकर ने पहचाना तो ढ़ाई महीने बाद पकड़ाए हत्या के आरोपी

हत्या के ठीक एक महीने बाद उसी ढाबे पर पहुंच गए खाना खाने, नौकर ने पहचाना तो ढ़ाई महीने बाद पकड़ाए हत्या के आरोपी

इंदौर. राऊ में करीबढ़ाई महीने पहले हुए अंधेकत्ल के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पिस्टल व चाकू जब्त किया है। गाड़ी चलाने के दौरान शोर मचाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने हमला किया था और भाग गए थे। करीब 3 हजार बाइक की छानबीन, करीब 2 सौ स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटैज की जांच व ढाबे से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी पकडे जा सके।
घटना 28 सितंबर की रात को राऊ में हुई थी। यहां बाइक सवार दो बदमाशों ने अंकित मिश्रा निवासी राऊ पर चाकू से हमला किया था, पत्थर से भी मारा जिससे उसकी मौत हो गई थी। दोस्त अभिषेक की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे केे मुताबिक, हत्या के आरोप में निलेश पिता विष्णु चौधरी और अमित उर्फ गब्ब चौधरी पिता दिनेश चौधरी निवासी मूसाखेड़ी को गिरफ्तार किया। छानबीन में पता चला कि अंकित की चाय नाश्ते की दुुकान थी। वह दोस्त अभिषेक, अंकित, देवेंद्र, राहुल के साथ घटना वाली रात को शराब पीने राऊ गया था। वहां से लौटते समय बाइक चलाते हुए सड़क पर शोर मचा रहेे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों से अंकित का विवाद हो गया। एक आरोपी ने पिस्टल से देवेंद्र पर गोली चलाना चाही, देवेंद्र ने हाथ ऊपर कर दिया तो गोली हवा में चल गई थी। देवेंद्र के सिर पर पिस्टल के बट से हमला किया। अन्य युवक बचने के लिए भागे, इस बीच आरोपियों ने अंकित को पकड़ लिया और उस पर चाकू व पत्थर से हमला कर भाग गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो