scriptबदमाशों ने ऑफिस में घुसकर कॉलोनाइजर की गोली मारकर हत्या कर दी | murder in indore | Patrika News

बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर कॉलोनाइजर की गोली मारकर हत्या कर दी

locationइंदौरPublished: Oct 22, 2019 10:20:32 am

Submitted by:

Krishnapal Chauhan

हातौद थाना क्षेत्र का मामला, घायल साथी का निजी हॉस्पिटल में चल रहा उपचार, बाइक से भागे हमलावर
 

इंदौर. पालिया में कॉलोनाइजर की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार शाम बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर फायरिंग कर दी। गंभीर घायल को हॉस्पिटल उपचार के लिए भेजा गया। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। वहीं हमले में घायल मृतक के साथी का उपचार जारी है। पुलिस उनसे घटना व बदमाशों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
एएसपी मनीष खत्री के मुताबिक अरविंद परमार निवासी छोटा बांगडदा की दो अज्ञात बदमाश ने शाम के वक्त गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में उनके साथी मनोज पटेल भी छर्रे लगने से घायल हुआ है। उनके हाथ में छर्रे लगे है। घटना के संबंध में उनसे पूछताछ की है। वहीं सूचना मिलते ही गांधी नगर सीएसपी सौम्या जैन व टीआइ हातौद, पालिया स्थित घटनास्थल पहुंचे। सीएसपी जैन ने बताया, प्रारंभिक जांच में पता चला है की कॉलोनाइजर अरविंद ने पालिया में सुपरसिटी नाम से कॉलोनी काटी है। पिछले छह माह से वहां यहां स्थित ऑफिस में बैठ रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे अज्ञात बाइक सवार उनके ऑफिस पहुंचे। अंदर घुसते ही बोले अरविंद भाई…जैसे ही अरविंद ने हां बोला तो दोनों ने उन पर गोली चला दी। गोली से निकले छर्रे उनके साथी मनोज के हाथ में लगे है। घटना के बाद दोनों बाइक से फरार हो गए। गोली चलने के चलते इलाके में हडकंप मच गया। लोगों ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे हाथ नहीं लगे। इसके बाद लोग घायल अरविंद और मनोज को उपचार के लिए अरविंदो लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने अरङ्क्षवद को मृत घोषित किया। उनके साथी मनोज को निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया है। वहीं इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसपी पश्चिम अवधेश गोस्वामी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में जांच में जुटे अधिकारी पालिया के स्थानीय रहवासियों से जानकारी जुटा रहे है। वहीं पुलिस ने मृतक अरविंद पर हमले की सूचना परिजन को दी है। सभी अरविंदो हॉस्पिटल पहुंच गए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो