scriptनृशंस हत्या : युवक को पहले काटा, फिर आंखें निकाली और फंदे पर लटका दी लाश, देखते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो गए | murder of driver in manpur indore | Patrika News

नृशंस हत्या : युवक को पहले काटा, फिर आंखें निकाली और फंदे पर लटका दी लाश, देखते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

locationइंदौरPublished: Feb 22, 2020 04:57:12 pm

मानपुर में घर में घुसकर ड्राइवर की नृशंस हत्या
पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर शुरू की जांच

नृशंस हत्या : युवक को पहले काटा, फिर आंखें निकाली और फंदे पर लटका दी लाश, देखते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

नृशंस हत्या : युवक को पहले काटा, फिर आंखें निकाली और फंदे पर लटका दी लाश, देखते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

इंदौर. मानपुर थाना क्षेत्र के सौंदिया मोहल्ला में कल एक जघन्य हत्याकांड हुआ। फंदे पर टंगा शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक की आंखें निकालकर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। देर रात पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। इस जघन्य हत्या की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार सौंदिया मोहल्ला मानपुरा में दीपेश तोमर के मकान में रहने वाले किराएदार रवि पिता रमेशचंद्र पंवार का शव फंदे पर टंगा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि युवक पर धारदार हथियारों से हमला हुआ था और उसकी दोनों आंखें भी निकली हुई थीं। शव को जिसने देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। इस दौरान घर में कोई नहीं था। जघन्य हत्या की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में मृतक के घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस के बड़े अफसर भी मौके पर पहुंचे और मृतक की जानकारी मिली। मालूम चला है कि मृतक ड्राइवर था और एक कमर्शियल वाहन चलाता था। वह मूल रूप से कांकरिया का रहने वाला है और अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ यहां रहता था। उसकी पत्नी से अभी पुलिस ने पूछताछ नहीं की है। उसके घर में धारधार हथियार भी मिले हैं। उसकी कॉल रिकॉर्डिंग चेक की जा रही है।
चरित्र शंका में हो सकती है हत्या

इधर, पुलिस चरित्र शंका के बिंदु पर भी काम कर रही है, क्योंकि पूर्व में इस तरह के जितने जघन्य हत्या के मामले सामने आए हैं उसमें बड़ी दुश्मनी या चरित्र शंका ही मूल कारण रहा है। ऐसे में पुलिस अब मृतक की पत्नी से भी सख्ती से पूछताछ करेगी। वहीं मृतक रवि का जिन लोगों के साथ बैठना उठना था। आखिरी समय में जिससे उसकी बात हुई उनकी जानकारी भी निकाल रही है। पुलिस सीडीआर और मोबाइल टॉवर की लोकेशन भी निकाल रही है कि हत्या के समय क्षेत्र में कितने मोबाइल एक्टिव थे। एसडीओपी विनोद शर्मा का कहना है कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर देंगे। हमें कुछ सुराग मिले हैं जिनकी पुष्टि की जा रही है।
रिश्तेदारों के मिले कॉल

पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल निकाली तो वह रिश्तेदारों के ही निकले। आसपास के लोगों ने बताया कि वह बुधवार से घर से कहीं गए थे। घर पर ताला था, लेकिन कल सुबह दरवाजा टूटा देखा तो आसपास के लोगों ने अंदर झांका। यहां युवक का शव लटका हुआ था। संभवत: २० फरवरी की रात को युवक की हत्या की गई होगी। युवक के परिजनों को पुलिस ने सूचना देने के बाद बुलाया और मामले में हत्या और साक्ष्य छिपाने का प्रकरण दर्ज किया है। कारण है कि आरोपितों ने पहले युवक की हत्या कर दी और बाद में साक्ष्य छिपाने के लिए उसे फांसी पर लटका दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो