scriptयदि आपकी है ये राशि तो आज जरूर जाएं हनुमान मंदिर, सिंदूर और तेल करें अर्पण, होंगे हर काम सफल | must definitely go to Hanuman temple, vermilion and oil offerings | Patrika News

यदि आपकी है ये राशि तो आज जरूर जाएं हनुमान मंदिर, सिंदूर और तेल करें अर्पण, होंगे हर काम सफल

locationइंदौरPublished: Jul 19, 2019 03:44:30 pm

आज का राशिफल:- किसी का दिन रहेगी मंगलकारी, तो किसी की दिनचर्या में आएगा बदलाव

indore

यदि आपकी है ये राशि तो आज जरूर जाएं हनुमान मंदिर, सिंदूर और तेल करें अर्पण, होंगे हर काम सफल

इंदौर. आज शनिवार है और यह दिन भगवान हनुमान जी का माना जाता है। इस दिन जो व्यक्ति बजरंगबली का पाठ पढ़ उन्हें सिंदूर व तेल अर्पण करता है उनके जीवन में आने वाले कष्ट दूर हो जाते है। आज के मकर राशि वालों को ये काम जरूर करना चाहिए। सिंह राशि वाले अपने जीवनसाथी का विशेष ध्यान रखें। मेष, कर्क, वृश्चिक राशि वालों के लिए भी आज का दिन खास है। कर्क राशि वालों की दिनचर्या में छोड़ा बदलाव आएगा लेकिन आर्थिक लाभ के योग बने हुए है। तुला राशि वालों को आलस त्यागना पड़ेगा तो परिणाम भी बेहतर आएंगे। मीन राशि के लोग किसी के भरोसे न रहकर अपना काम स्वयं हो करें तो बेहतर होगा।
indore
मेष

दिन की शुरूआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा।

वृषभ
जिसे आप किसी काम का न समझते थे आज वही आपके कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं।

मिथुन

कुछ लोग आपके किए कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।
कर्क

आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा।

indore
सिंह

व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी।
कन्या

दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है।

तुला
आलस त्यागें। समय पर काम करें। आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है।
वृश्चिक

आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है।

indore
धनु

पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। कानूनी मसले पक्ष में हल हो सकते हैं।
मकर

आपकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मन्दिर में जा कर सिंदूर और तेल अर्पण करें। रुके काम बनेंगे, सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।
कुंभ

बिना सोच विचार के कोई काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।

मीन

आज आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। हस्तक्षेप से नुकसान संभव है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो