शिकायत के बाद हमने कार्रवाई की होगी। कई बार लोग शिकायत कर अन्य लोगों को परेशान भी करते हैं। यदि यहां कचरा फैला होगा, तो हम कार्रवाई करवाएंगे।
- महेश शर्मा, अधीक्षण यंत्री, स्वच्छ भारत मिशन

कचरा उठाने से बच रहे निगम के अधिकारी
इंदौर. एक ओर नगर निगम स्वच्छता सर्वे के पहले प्री-सर्वे करवाकर शहर में कहीं पर भी कचरा न हो इसकी जांच कर रही है। वहीं, दूसरी ओर शहर में कई जगह पर कचरे के ढेर लग रहे हैं। इसी तरह से स्कीम-71 में भी कचरा सडक़ पर ही पड़ा हुआ है, लेकिन इसे हटाने पर नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है।
शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल रणजीत हनुमान मंदिर के पास से गुमाश्ता नगर की ओर जाने वाली मुख्य सडक़ पर ही कचरा पड़ा रहता है। स्कीम-71 सेक्टर-बी में सडक किनारे ही कुछ लोग सडक़ पर कचरा रखकर चले गए थे। 15 दिनों से इसके बाद से येे कचरा सडक़ पर ही पड़ा हुआ है। यही नहीं, यहां सडक़ की सफाई कर्मचारियों ने भी यहां कचरे के ढेर लगा दिए हैं। ये लोग एक बड़ी सी थैली में इस कचरे को भरकर वहां पर रखते रहते हैं। इसके चलते यहां और भी लोगों ने कचरा डालना शुरू कर दिया है। इस कचरे केे ढेर के कारण यहां के रहवासियों को परेशानी उठाना पड़ रही है।
दरअसल, कचरे की बदबू और मक्खियों के कारण जनता को भारी दिक्कत हो रही है। इसको लेकर कई बार रहवासी क्षेत्रीय दरोगा को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन वे गाड़ी आने पर ही कचरा उठाने की बात कहकर कचरे को वहीं छोड़ देते हैं। दूसरी ओर जोनल अधिकारी नदीम खान के मुताबिक जोनल क्षेत्र में कहीं भी कचरा नहीं है। कहीं पर भी कचरा फैला है तो हम उसे उठवा लेंगे।