scriptइस शहर में नगर निगम तोडऩे जा रहा है 26 अति खतरनाक मकान, इस दिन होगी शुरुआत | nagar nigam indore will demolished 26 most dangerous house | Patrika News

इस शहर में नगर निगम तोडऩे जा रहा है 26 अति खतरनाक मकान, इस दिन होगी शुरुआत

locationइंदौरPublished: Jun 18, 2019 03:31:18 pm

शहर में 109 खतरनाक मकानों को चिह्नित किया गया है, जो कि बारिश के दिनों में मुसीबत बन सकते हैं।

house

इस शहर में नगर निगम तोडऩे जा रहा है 26 अति खतरनाक मकान, इस दिन होगी शुरुआत

इंदौर. शहर में 109 खतरनाक मकानों को चिह्नित किया गया है, जो कि बारिश के दिनों में मुसीबत बन सकते हैं। इनमें से 26 अति खतरनाक हैं। इन्हें तोडऩे की मुहिम नगर निगम 21 जून से शुरू करेगा। इसके लिए संबंधित बीओ-बीआई ने केस तैयार कर लिए हैं। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था संभालने के लिए एडीएम को पत्र जारी किए जा रहे हैं।
must read : बंगाल की खाड़ी में बन रहा मानसूनी सिस्टम, झमाझम बारिश से तरबतर हुआ शहर

निगम ने शहर में 109 खतरनाक मकान चिह्नित किए हैं। इसमें से 26 अति खतरनाक हैं, जो कि थोड़ी-बहुत तेज बारिश होने पर धराशायी हो जाएंगे। बारिश की वजह से यह मकान गिरे और जनहानि हो, इससे अच्छा निगम कार्रवाई करके इनको पहले ही तोड़ दे। इसके लिए निगम के 19 जोन पर तैनात सभी बिल्डिंग अफसर (बीओ) और इंस्पेक्टर (बीआई) को अपने-अपने क्षेत्र के खतरनाक मकानों को तोडऩे के आदेश आयुक्त आशीष सिंह ने दिए हैं। यह काम सही ढंग से हो जाए इसके लिए जिम्मेदारी अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह को सौंपी गई है। इसके चलते अपर आयुक्त सिंह ने जिन क्षेत्रों में यह 26 अति खतरनाक मकान आते हैं उनको सबसे पहले तोडऩे के लिए कागजी खानापूर्ति कर ली है।
must read : कोई भी फॉर्म भरने से पहले पढ़े ये खबर, आपका डाटा खरीदने वालों की लगी है लाइन

बीओ-बीआई ने इन अति खतरनाक मकानों को तोडऩे के लिए केस तैयार कर लिए हैं। इसके हिसाब से अब अलग-अलग तारीख में इन मकानों को तोडऩे की प्लानिंग की गई है। इसके हिसाब से अति खतरनाक मकानों को तोडऩे की मुहिम 21 जून से शुरू होगी। मुहिम के तहत निगम रोजाना 2 अति खतरनाक मकानों को तोड़ेगा। जिस क्षेत्र में यह कार्रवाई होगी वहां पर पुलिस बल की मौजूदगी के साथ कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एडीएम को पत्र जारी करने के लिए बीओ-बीआई को निर्देशित किया गया है। निगम यह मुहिम गोपनीय तरीके से चलाएगा। किस दिन कहां के मकान तोडऩा है। इसको लेकर पहले से कोई सार्वजनिक सूचना जारी नहीं होगी। निगम अमला कार्रवाई की तारीख पर सीधे तोडफ़ोड़ करने पहुंचेगा। कारण पहले से सूचना और नाम जारी होने पर लोगों के कोर्ट जाकर स्टे लाना बताया जा रहा है। इन 26 के अलावा अन्य बचे खतरनाक मकानों को तोडऩे के लिए भी संबंधित बीओ-बीआई निर्देशित किया गया है। जैसे ही इनकी कागजी कार्रवाई पूरी होगी वैसे ही खतरनाक मकानों को तोडऩा शुरू किया जाएगा ताकि बारिश के दिनों में इनके गिरने से कोई हानि न हों।
must read : टीआई के कैबिन में आराम से सो रहा था पुलिसकर्मी, एसपी को सामने देखते ही संभाली पेंट

15 से 20 दिन में तोड़ें सारे मकान

शहर के खतरनाक मकानों को तोडऩे को लेकर आयुक्त आशीष सिंह ने बीओ-बाआई की बैठक बुलाई, जो कि सोमवार को सिटी बस ऑफिस में हुई। बैठक में उन्होंने 26 अति खतरनाक मकानों को तोडऩे के बाद बाकी बचे मकानों को 15 से 20 दिन में तोडऩे के आदेश दिए हैं।
must read : डीएवीवी पहुंचे स्टूडेंट्स, बोले- कब आएगा बीएड के थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट

संसाधन के लिए मांगी जानकारी

मकानों को तोडऩे के लिए कहां पोकलेन, कहां जेसीबी और कहां पर मजदूर लगेंगे, इसकी पूरी जानकारी बीओ-बाई से अपर आयुक्त सिंह ने मांगी है ताकि कार्रवाई के दौरान संसाधन की कमी न हो। इसके साथ ही उन्होंने बीओ-बीआई को मकान तोडऩे से पहले खाली कराने की जिम्मेदारी भी दी है, क्योंकि कई मकानों में किराएदार रह रहे हैं। इनकी शिफ्ंिटग भी निगम करेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो