script

बिलावली तालाब में कूदा निगमकर्मी, मौत

locationइंदौरPublished: Jul 17, 2019 11:39:41 am

Submitted by:

Manish Yadav

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दी पुलिस को सूचना

ÇUð ŒÜæÙ - 03-07-19 - ÜêÅU ·¤è ßæÚ¼æÌô¢ ·ð¤ ¥æÚôÂè ÂéçÜâ ·¤è ·¤ÇU¸ âð ¼êÚ ×ãê-Ùè׿ ãæ§üßð ÂÚ ƒæÅUÜæ çŽæýÁ ·ð¤ Øãæ¢ ãô ¿é·¤è ãñ ÜêÅU ·¤è ßæÚ¼æÌð¢ ---------- °ÅUè°× ÌôÇU¸·¤Ú ¿ôÚè ·¤æ ŒæýØæâ ÚÌÜæ×Ð ÕæÁÙæ Õâ SÅUñ¢ÇU ×ñÙ ÚôÇU ÂÚ 30 ÁêÙ ·¤è ÚæÌ ·¤ô ¥™ææÌ ÃØçQ¤ Ùð °ÅUè°× ÌôÇU¸·¤Ú ¿ôÚè ·¤æ ŒæýØæâ ç·¤ØæÐ ÂéçÜâ Ùð Õñ¢·¤ ·ð¤ ¥çÏ·¤æÚè ·¤è çÚÂôÅUü ÂÚ ¼Áü ç·¤Øæ ×æ×ÜæÐ ---------- ç·¤óæÚ âæÍ ÙãèU¢ ¥æØæ Ìô ×æÚÂèÅU ·¤è ÚÌÜæ×Ð ç¿¢»èÂéÚæ çÙßæâè °·¤ Øéß·¤ ç·¤óæÚ ·¤ô ¥ÂÙð âæÍ Üð ÁæÙð Ü»æÐ ©Uâ·ð¤ âæÍ ÙãèU¢ ¥æÙð ÂÚ ç·¤óæÚ ·ð¤ âæÍ »æÜè »Üõ¿ ·¤Ú·ð¤ ÁæÙ âð ×æÚÙð ·¤è Ïõ¢â ¼èÐ

Woman suicides

इंदौर। बिलावली तालाब में आज सुबह एक निगम कर्मचारी ने कूदकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह वह घूमने के बहाने बिलावली तालाब पर आया था। वहां पर पाल पर जाकर कूद गया। आसपास के लोग कुछ कर पाते तब तक डृूब गया। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी ने भी जहर खा लिया था।
पुलिस के अनुसार अर्पित इंगले निवासी गणेशगंज के शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। वह निगम के जनकार्य विभाग में मस्टरकर्मी था। आसपास के लोगों ने तलाब में कूदने की सूचना पुलिस को दी। इस पर दल वहां पर पहुंचा और शव को निकलवाया है। पूछताछ में पता चला है कि वह आज सुबह घूमने के लिए तालाब पर आया था। यहां पर उसका परिचित युवक विक्की मिल गया था। उसने नमस्ते की तो जवाब दिया और आगे चला गया। कुछ देर बाद पानी में कुछ गिरने की आवाज आई तो आसपास के लोग वहां पर पहुंचे। इस पर अर्पित पानी में दिखाई दिया। उसे तैरना नहीं आता था, इसी के कारण कुछ ही देर में डूब गया। फिलहाल परिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। अर्पित का पत्नी पूजा से विवाद चल रहा था। पत्नी ने कल जहर खा लिया था।
दो थानों के बीच चलता रहा मामला
आत्महत्या की जानकारी मिलते ही तेजाजी नगर पुलिस का दल वहां पर पहुंच गया। जहां से वह कूदा वह भंवरकुआं थाना क्षेत्र के तहत बताया जा रहा। इसके चलते भंवरकुआं पुलिस को सूचना दी गई। भंवरकुआं पुलिस का दल भी वहां पहुंच गया। दोनों ही दलों के बीच में क्षेत्र को लेकर विवाद चलता रहा। आखिरकार यह तय हुआ कि तेजाजी नगर पुलिस फिलहाल जांच करेगी। अगर भंवरकुआं का मामला निकला तो जीरो पर कायमी करके वहां पर भेज दिया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो