scriptलड़कियों से पत्नी के सामने संबंध बनाता था नारायण साईं, कई ब्लू फिल्म भी बनाई | narayan sai have to pay 50 thousand rupees per month to his wife | Patrika News

लड़कियों से पत्नी के सामने संबंध बनाता था नारायण साईं, कई ब्लू फिल्म भी बनाई

locationइंदौरPublished: Sep 01, 2018 03:56:43 pm

Submitted by:

amit mandloi

नारायण साईं के मामले में इंदौर कुटुंब न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।

narayan

लड़कियों से पत्नी के सामने संबंध बनाता था नारायण साईं, कई ब्लू फिल्म भी बनाई

इंदौर. नाबालिग के साथ रेप के आरोप में फंसे आसाराम के बेटे नारायण साईं के मामले में इंदौर कुटुंब न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने नारायण साईं को पत्नी को भरण-पोषण भत्ते के तहत हर महीने 50 हजार रुपए देना होंगे। यह भरण-पोषण जनवरी 2018 से देना होगा, जो अब तक 4 लाख रुपया हो चुका है। कोर्ट ने नारायण साईं को नोटिस भी जारी किया।
आसाराम बापू और नारायण साईं पर रेप और छोड़छाड़ जैसे संगीन आरोप लगे हैं। इंदौर के आश्रम में दोनों बाप-बेटे की महिलाओं के साथ रंगरेलियों की फोटो कई बार चर्चा का विषय रहे हैं। नारायण साईं की पत्नी जानकी ने तो दोनों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जानकी ने पुलिस में बयान दिए थे कि नारायण साईं के महिलाओं से अवैध संबंध हैं और यह सब उसकी नजरों के सामने ही होता रहा। जानकी ने आरोप लगाए थे कि पहली पत्नी के होते हुए उसने दूसरी शादी की। नारायण साईं आश्रम में बालिग और नाबालिग लड़कियों को डरा कर अवैध संबंध बनाता था। नारायण साईं ने कई बार उसके सामने आश्रम में लड़कियों के साथ संबंध बनाए। अगर कोई इसका विरोध करता तो वो मुंह बंद रखने और जान से मारने की धमकियां देता था। जानकी ने दोनों के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप भी दर्ज कराया है। जानकी ने बताया कि शादी के बाद नारायण आश्रम की साधिकाओं के साथ सत्संग के नाम पर घूमता रहता था। अकसर लड़कियों के साथ विदेश जाता था। उसने बताया कि नारायण के खराब चरित्र का वह विरोध करती तो वह उसे मानसिक-शारीरिक प्रताडऩा देता था।
ब्लू फिल्म भी बनाता था

बलात्कार के मामले में जेल में बंद नारायण साईं अपने आश्रम में लड़कियों की ब्लू फिल्म बनवाता था। नारायण साईं के इस कृत्य का खुलासा सूरत के सेशन कोर्ट की फास्ट ट्रैक अदालत के एक फैसले में हुआ था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो