script

इंदौर में होगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान का आयोजन

locationइंदौरPublished: Jan 16, 2020 01:16:52 am

Submitted by:

shatrughan gupta

प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका सुमन कल्याणपुर और संगीत निर्देशक कुलदीप सिंह को मिलेगा यह सम्मान।

इंदौर में होगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान का आयोजन

इंदौर में होगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान का आयोजन

इंदौर. प्रदेश सरकार द्वारा सुगम संगीत के क्षेत्र में स्थापित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका सुमन कल्याणपुर एवं संगीत निर्देशक कुलदीप सिंह को दिया जाएगा। यह घोषणा बुधवार को की गई। साल 2017 का पाश्र्व गायन के क्षेत्र में दिए जाने वाला यह सम्मान सुमन कल्याणपुर को तथा साल 2018 का संगीत निर्देशन के क्षेत्र में दिए जाने वाला यह सम्मान कुलदीप सिंह को दिया जाएगा। दोनों ही कलाकारों को फरवरी के पहले हफ्ते में इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके तहत २ लाख रुपए की राशि और सम्मान पट्टिका प्रदान की जाती है।
हिंदी, मराठी एवं अन्य भाषाओं में गीत गाए
सुमन कल्याणपुर पाश्र्व गायन के क्षेत्र पहचाना नाम है। उनकी सक्रियता 50 साल से भी अधिक समय की है। उन्होंने अनेक उत्कृष्ट फिल्मों में पाश्र्व गायन किया। जिसमें बात एक रात की, दिल एक मंदिर, दिल ही तो है, सांझ और सवेरा और जहांआरा जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने हिंदी, मराठी एवं अन्य भाषाओं में गीत गाए हैं।
संगीत निर्देशन में अगल पहचान बनाई
संगीत निर्देशक एवं कंपोजर कुलदीप सिंह ने अंकुश और साथ-साथ जैसी फिल्मों में संगीत निर्देशन से अपनी पहचान बनाई। कई लोकप्रिय गीतों का संगीत संयोजन किया। इनमें दूरी, ट्रेन टू पाकिस्तान, ये मेरी फैमिली आदि शामिल हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो