Shardiya Navratri: इस प्रसिद्ध देवी मंदिर की दीवार पर उल्टा स्वास्तिक बनाने से पूर्ण होती है मनोकामना
इंदौरPublished: Sep 22, 2022 01:00:41 am
मान्यता : मनोकामना पूरी होने पर सीधा स्वास्तिक बनाने आते हैं भक्त।


Shardiya Navratri: इस प्रसिद्ध देवी मंदिर की दीवार पर उल्टा स्वास्तिक बनाने से पूर्ण होती है मनोकामना
इंदौर. शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है। माता की अगवानी के लिए शहर तैयार है। मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है। माता की मूर्ति विराजित करने के लिए पंडाल भी तैयार हो रहे हैं। शहर का बिजासन माता मंदिर (Bijasan Mata Mandir) भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर साल नवरात्र में लाखों लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं।