scriptndore-Harda Hihway | घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा | Patrika News

घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा

locationइंदौरPublished: Feb 23, 2023 07:40:56 pm

इंदौर-हरदा फोरलेन का काम आने वाले 10 सालों में बढऩे वाले ट्रैफिक को देखते हुए हो रहा है। यह क्षेत्र का पहला फोरलेन होना जिसे बनाने के लिए संर्पूण जमीन अभिग्रहण की गई है।

घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा
इंदौर. एनएचएआइ का इंदौर-हरदा फोरलेन का काम आने वाले 10 सालों में बढऩे वाले ट्रैफिक को देखते हुए हो रहा है। यह क्षेत्र का पहला फोरलेन होना जिसे बनाने के लिए संर्पूण जमीन अभिग्रहण की गई है। यह फोरलेन जमीन से 10 फीट ऊंचा बनेगा। बारिश में डामर नहीं उखड़े इसके लिए एक फीट का ढलान रहेगा। इसे बनाने में कई लेयर मुरम, गिट्टी से बेस बनाया जाएगा।
सबसे खास बात इस पूरे मार्ग पर दोनों तरफ रैलिंग लगेगी। अंडरपास के अलावा कहीं से भी वाहनों की एंट्री फोरलेन पर नहीं होगी, जिससे दुर्घटना का अंदेशा खत्म होगा। नॉन स्टॉप ट्रैफिक चलेगा। घंटों का सफर मिनटों में पूरा होगा। यह फोरलेन इंदौर बायपास पर एमआर 10 फोनिक्स मॉल के पास से शुरू होगा। इसका पहला हिस्सा कनाडिय़ा, खेमाना, सेतखेड़ी सहित करीब 8 गांवों से होते हुए राघोगढ़ तक बनेगा, जो करीब 27 किलोमीटर का होगा। इसकी लागत 300 करोड़ से अधिक की है। इसके लिए 165 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत कर किसानों को 260 करोड़ का मुआवजा दिया गया है। इस हिस्सा पर अभी तेजी से काम हो रहा है। जमीन को समतल कर मुरम बिछाकर बेस बनाया जा रहा है। 30 पुल-पुलिया बनेंगे। फोरलेन में करीब एक हजार पेड़ हटाए जा रहे हैं। ]

2 साल में तैयार होगा

बता दें कि फोरलेन की चौड़ाई 60 मीटर रहेगी। दोनों तरफ 7-7 मीटर की चार लेन बनेगी। सर्विस रोड भी दोनों तरफ टू लेन बनेंगे। इस बीच 2 साल में फोरलेन बनकर तैयार हो जाएगा।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.