scriptपड़ोसी ने घर में घुसकर महिला से की अश्लील हरकत | neighbour entered the house and did obscene act with the woman | Patrika News

पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला से की अश्लील हरकत

locationइंदौरPublished: Mar 23, 2022 11:08:27 am

Submitted by:

Manish Yadav

विरोध करने पर पीटा, लसूडिय़ा थाना क्षेत्र का मामला
 

दोस्त से मिलने जयपुर से कोटा आई किशोरी, 'साथी' ने किया दगा

कोटा. जयपुर से एक किशोरी अपने दोस्त से मिलने कोटा आई, लेकिन दोस्त का साथी उसे बहलाकर अपने साथ ले अया और छेड़छाड़ की।

इंदौर। लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ पड़ोसी ने अश्लील हरकत कर दी। महिला घर के बाहर खड़ी हुई थी, इसी दौरान आरोपी ने छेड़छाड़ की और जब महिला घर के अंदर गई तो वहां भी आरोपी ने अश्लील हरकत की। महिला के विरोध करने पर पीट दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
महिला ने पुलिस को बताया कि घर के दरवाजे पर खड़ी हुई थी। इसी दौरान आरोपी वहां पर आया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उन्होंने उसका विरोध किया और धक्का देकर घर के अंदर चली गई। आरोपी कुछ देर तक गाली-गलौज करता रहा और फिर उनके पीछे घर के अंदर घुस आया। अकेला पाकर आरोपी ने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। महिला ने जब मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। महिला ने परिजनों को घटना के बारे में बताया और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
साले ने कर दी जीजा की पिटाई
बेटमा में एक युवक को उसके साले ने पीट दिया। संदीप कुशवाह पिता सुरेशचंद कुशवाह (34) निवासी घाटाबिल्लौद की शिकायत पर उसके साले सचिन पंवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। संदीप ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी रागिनी और बेटी भाविका से मिलने अपने ससुराल गया था। वहां पर ***** सचिन मिल गया। आरोपी ने घर आने की बात को लेकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर पीट दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो