script500-2000 के बाद अब इस रंग में आने वाला है 100 का नया नोट, छपाई शुरू | New 100 Rupee note will be launch in few days | Patrika News

500-2000 के बाद अब इस रंग में आने वाला है 100 का नया नोट, छपाई शुरू

locationइंदौरPublished: Jul 17, 2018 12:11:33 pm

Submitted by:

amit mandloi

रिजर्व बैंक अब 100 रुपए का भी नया नोट जारी करने की तैयारी में है।

note

500-2000 के बाद अब इस रंग में आने वाला है 100 का नया नोट, छपाई शुरू

इंदौर. नोटबंदी में पुराने 500-1000 के नोट बंद करने के बाद सरकार ने 2000, 500, 200, 50, 10 रुपए के नए नोट जारी किए थे। रिजर्व बैंक अब 100 रुपए का भी नया नोट जारी करने की तैयारी में है। 100 के नए का नोट का रंग बैंगनी होगा और इस पर वैश्विक धरोहर में शामिल गुजरात की ऐतिहासिक रानी की बाव (बावड़ी) की झलक दिखेगी।
note-2
नए नोट जारी होने के बाद भी पुराने नोट चलते रहेंगे। 100 के नए नोटों की छपाई बैंक नोट प्रेस देवास में शुरू हो चुकी है। नोट की नई डिजाइन को अंतिम रूप मैसूर की उसी प्रिंटिंग प्रेस में दिया गया, जहां 2000 के नोट छापे जाते हैं। एक बड़ा बदलाव यह भी है कि नए नोट की छपाई में स्वदेशी स्याही और कागज का ही उपयोग होगा। आकार में यह पुराने 100 के नोट से छोटा व 10 के नोट से मामूली बड़ा होगा।
वजन में भी होगा हल्का

नए नोट वजन में भी हल्के होंगे। पुराने 100 के नोटों की एक गड्डी का वजन 108 ग्राम था, तो नई गड्डी का वजन 80 ग्राम के आसपास होगा। आरबीआई अगस्त या सितंबर में इन्हें जारी कर सकता है। 100 के नए नोट के आने के चलते बैंकों को अपने एटीएम फिर बदलाव करने होंगे।
नए सुरक्षा फीचर

नए नोट में सामान्य सुरक्षा फीचर के साथ-साथ लगभग एक दर्जन नए सूक्ष्म सुरक्षा फीचर भी जोड़े गए हैं। इन्हें सिर्फ अल्ट्रावायलेट रोशनी में ही देखा जा सकेगा। मैसूर में जो शुरुआती नमूने छापे गए थे, उनमें विदेशी स्याही का उपयोग हुआ था। देवास में देशी स्याही के प्रयोग के चलते प्रोटोटाइप से हूबहू रंग मिलान करने में आई शुरुआती दिक्कत भी हल कर ली गई है। गौरतलब है कि गुजरात के पाटण स्थित रानी की बाव ( बावड़ी) को यूनेस्को ने 2014 में विश्व विरासत स्थल में शामिल किया था। इस बावड़ी को सन 1063 में गुजरात के शासक भीमदेव सोलंकी प्रथम की स्मृति में उनकी पत्नी रानी उदयमति ने बनवाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो